लुधियाना: कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु और पुलिस के बीच झड़प

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर कल यानि 19 जून को वोटिंग होगी, जबकि काउंटिंग 23 जून को होगी। इससे पहले कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु की जवाहर नगर कैंप में पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस हो गई, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस और कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के बीच होती बहस। - Dainik Bhaskar

पुलिस और कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के बीच होती बहस।

दरअसल, लुधियाना के जवाहर नगर कैंप इलाके में कांग्रेसियों ने एक व्यक्ति को राशन बांटते हुए पकड़ा था। वह व्यक्ति अपनी एक्टिवा स्कूटर छोड़ कर भाग गया। विवाद बढ़ने के कारण मौके पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पहुंची। सूचना मिलने पर कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी पहुंच गए जहां उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर बहसबाजी हुई। दोनों के बीच झड़प होने लगी। आशु ने आरोप लगाया कि पुलिस आम आदमी पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस धक्केशाही पर उतर चुकी है।

बीती रात को भी हुआ था हंगामा

जवाहर नगर कैंप में बीती रात 10 बजे हंगामा हो गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि कुछ मोहल्लों में लोगों को राशन और सूट बांटे जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु मौके पर पहुंच गईं। ममता आशु ने राशन बांटते एक महिला और उसके साथी को रंगे हाथों पकड़ा। महिला बीच सड़क पर राशन छोड़कर मुंह छिपाते हुए भागने लगी। ममता आशु ने काफी शोर भी मचाया और महिला का नाम जानना चाहा, लेकिन उक्त महिला मौके से भाग गई।ममता ने कहा कि जब भागते वक्त महिला से पूछा कि तूम इसे क्यों बांट रहे हो ताे उसने कहा कि कांग्रेस और BJP वाले भी बांटते हैं, हम भी बांट रहे हैं।

विपक्षी दल वोट खरीदने-बेचने में लगे हैं-ममता

ममता आशु ने कहा कि चुनाव से दो दिन पहले दूसरी पार्टियों के नेताओं ने वोट खरीदना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लोग समझदारी से काम लेंगे। लोगों ने मन बना लिया है कि विकास करने वाले को ही वोट देंगे। चुनाव में किसी भी तरह की दादागिरी हुई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांग्रेस हक की लड़ाई लड़ना जानती है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हक की लड़ाई लड़ना जानती है। ममता ने कहा कि वह चुनाव आयोग से मांग करती हैं कि वोटों की खरीद-फरोख्त बंद की जाए, ताकि लोग शहर के असली मुद्दों पर वोट कर सकें। थैले में क्या-क्या सामान था ममता आशु ने कहा कि महिला थैले को छोड़कर मौके से फरार हो गई। उस थैले में 5 किलो आटा, एक लीटर तेल, एक किलो चीनी और सूट था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को शिकायत कर दी है।

Share This Article
Leave a comment