बीती देर शाम हुई घटना के बाद मौके पर जांच के लिए थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बारी है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
पीड़ित जान बचाकर भागने लगा तो मारी गोली
पीड़ित हरमनप्रीत सिंह ने कहा- वह बीती शाम 6 बजे गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दविंदर सिंह ने अपने दो साथियों के साथ उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। हमलावर ने कहा कि वह उसके पिता को गोली मार देगा और उन्हें जीवित नहीं छोड़ेगा। इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब उसने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो उन्होंने गोली चला दी जो उसके बाएं पैर में लगी। जब लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर अपने दो साथियों के साथ मौके से भाग गया। घायल हरमनप्रीत सिंह को उसके दोस्तों और स्थानीय लोगों ने आदमपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना के संबंध में आदमपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात पीड़ित के पिता सुखविंदर सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई सेवाएं निभा रहे हैं। मौके पर आदमपुर थाने के एएसआई सतनाम सिंह ने एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।


