सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई : धमाके के साथ पलटी, कई यात्रियों के पैर टूटे

पटियाला। पंजाब के पटियाला में गुरुवार सुबह एक पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) की बस बेकाबू होकर पलट गई। बस एक पेड़ से टकराई। इसके बाद पेड़ भी बस के ऊपर गिर गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें 15 से 20 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीआरटीसी बस हादसा ग्रस्त हो गई। जिसमें सवार कई सवारियों को चोटें लगी है। - Dainik Bhaskar

पीआरटीसी बस हादसा ग्रस्त हो गई। जिसमें सवार कई सवारियों को चोटें लगी है।

हादसे से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि बस में क्षमता से अधिक 130 सवारियां सवार थी। हादसे में कई लोगों के पैरों टूट गए। घायलों को वहां से गुजर रहे लोगों व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। कोई उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

हादसे से जुड़े PHOTOS…

हादसे के बाद बस पर भी पेड़ गिर गया। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद बस पर भी पेड़ गिर गया। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बस में छात्र-छात्राएं भी सवार थी। जिन्हें स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। बाहर आने के बाद छात्राएं डरी हुई दिखाई दी।
बस में छात्र-छात्राएं भी सवार थी। जिन्हें स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। बाहर आने के बाद छात्राएं डरी हुई दिखाई दी।
बस बेकाबू हो कर सड़क किनारे जा पलटी।
बस बेकाबू हो कर सड़क किनारे जा पलटी।

सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, कैसे हुआ हादसा…

  • स्कूल कॉलेज खुले होने के चलते बस भरी हुई थी: मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह हुआ है। बस पूरी तरह से सवारियों से भरी हुई थी। यह बस नाभा के फरीदपुर में हादसे का शिकार हुई। सुबह के समय स्कूल-कॉलेज खुले होने के चलते यह पूरी तरह से भरी हुई थी।
  • बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई बस: बताया जा रहा है कि बस अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद यह सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। इसके तुरंत बाद पेड़ भी बस पर गिर गया। अब बस पेड़ के नीचे दब गई। जिससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।
  • टकराने का हुआ था धमाका, इकट्‌ठे हुए स्थानीय लोग: बस के पेड़ टकराने पर बहुत जोर से धमाका हुआ। आसपास के लोगों ने जैसे ही आवाज सुनी, वह इकट्ठे हो गए और मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। सवारियों को भीतर से निकालने का काम किया गया।
  • कई सवारियां हुई घायल, ले गए अस्पताल: स्थानीय लोगों ने बस से सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद देखा कि कई यात्री घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अपने ही साधनों से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर 4 एंबुलेंस भी पहुंच गई।
हादसे के बाद खुली पड़ी ड्राइवर साइड की खिड़की।
हादसे के बाद खुली पड़ी ड्राइवर साइड की खिड़की।

वायरल ऑडियो में ड्राइवर बोला- इंस्पेक्टर ने ज्यादा सवारियां भरने का बनाया दवाब हालांकि घटना के तुरंत बाद का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि “मैं ड्राइवर मनिंदर सिंह बोल रहा हूं। मल्लया वाली गाड़ी 9546 जो कि खनौड़ा से फरीदपुर के बीच में पलटी है।

सवारियों को बहुत ज्यादा चोटें आई हैं। 130 सवारियां बस में थीं। अब पत्रकार आएंगे। मैं सबका बायनेम बताऊंगा। जो इंस्पेक्टर फोन करते थे कि ये सवारियां नहीं चढ़ाते, ये ऐसा नहीं करते।

कोई पूछे कि 130 सवारियां बस में ले जाने की अनुमति है ? सभी के खिलाफ मैं कोर्ट में केस करूंगा। छोटे-छोटे बच्चों की टांगों पर चोटें आई हैं। मैं सबका नाम लूंगा।”

कंडक्टर ने बताया, पहले ही धक्का मारकर किया था स्टार्ट

हादसे की जानकारी देता हुआ कंडक्टर गुरिंदर सिंह।
हादसे की जानकारी देता हुआ कंडक्टर गुरिंदर सिंह।

बस कंडक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि खनौड़ा से चलते समय बस में खराबी आ रही थी । धक्का मारकर इसे स्टार्ट किया गया था। यहां पर अचानक पता नहीं गाड़ी को क्या हुआ। अभी चार पांच टिकटें काटी थी। उसने दरवाजा बंद किया। अचानक गाड़ी ने बैलेंस खो दिया।

उसके बाद पेड़ टकरा कर जाकर रुक गई। हालांकि पलट जाती तो नुकसान ज्यादा होता। लगता है कमानी टूटी थी। बस में 110-120 सवारियां थी। अभी तक मेरी टिकट काटने वाली मशीन गायब थी। चार पांच लोग सीरियस है। ड्राइवर भी गंभीर है।

मनिंदर नाम के व्यक्ति मौके पर पहुंचा था। उसने कहा कि इस बस की क्षमता 52 लोगों की थी। लेकिन इसमें क्षमता से दोगुनी सवारियां थी। जिस वजह से हादसा हुआ है। पंद्रह दिन मैंने यह बस चलाई है। आज मैं छुट्‌टी पर था। पट्‌टा टूटने से हादसा हुआ है।  विभाग धक्का कर रहा है। कितनी सवारियां चढ़ानी है। कोई अधिकारी लिखकर दे। हम कई बार अधिकारियों को बता चुके है। कल भी मैंने इस बारे उच्च अधिकारियों को बताया था। उन्होंने कहा कि एक लड़की और लड़के को ज्यादा चोटें आई हैं।

घायलों के बयान लेकर करेंगे कार्रवाई-SHO जसप्रीत सिंह 

भादसों थाने के SHO इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह ने बताया कि यह मामला सुबह आठ बजे का है। बस गांवों से पटियाला की तरफ जा रही थी। जोकि बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है। हादसे में छह के करीब लोग घायल हुए है। हमारी टीमें मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि जानि नुकसान नहीं हुई है। अब घायलों व सवारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही इस दिशा में बनती कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment