बिजली ढांचे में सुधार के लिए 5 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा : 2500 बिजली कर्मियों की भर्ती:CM मान बोले- अब नहीं लगेगा पावर कट, लटकते तार हटेंगे

पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान आप सुप्रीमो केजरीवाल को सम्मानित करते हुए।
जालंधर। पंजाब के CM भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज (8 अक्टूबर) को जालंधर से बिजली ढांचे में सुधार के लिए 5 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की। इसके साथ ही 7 दिन में 15 अक्टूबर तक 2500 नए मुलाजिम भर्ती होंगे। इसके अतिरिक्त 2 हजार इंटर्न रखेंगे।

बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पहले कंप्लेंट ठीक होने में एवरेज 2 घंटे लगते थे। अगले महीने इसे आधे घंटे में ठीक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद CM मान ने कहा कि पंजाब में पावर कट से मुक्ति मिलने जा रही है।

जालंधर पहुंचे सीएम मान लोगों को संबोधित करते हुए। - Dainik Bhaskar

जालंधर पहुंचे सीएम मान लोगों को संबोधित करते हुए।

पहले खबरें आती थी कि पंजाब में छाने वाला है अंधेरा। पंजाब में बचा है 2 दिन का कोयला। आज हमारे पास 25-25 दिन का कोयला सरप्लस है। हमें पता चला कि जीबीके कंपनी का थर्मल बिकने लगा है। तब हमने सारा होमवर्क करके उस थर्मल को खरीदा। ये 540 मेगावाट बिजली बना रहा है।  पंजाब की बाढ़ पर CM बोले-हमें कोसने वालों की कमी नहीं है। बाढ़ आई तो कहा कि इसे भगवंत मान लेकर आया। क्या मैं हिमाचल में सुक्खू के पास गया था कि पहाड़ पंजाब की तरफ भेज दें।

कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान खड़े सीएम मान, अरविंदर केजरीवाल, संजीव अरोड़ा व अन्य।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान खड़े सीएम मान, अरविंदर केजरीवाल, संजीव अरोड़ा व अन्य।
  • मुफ्त बिजली से लोगों के हर महीने 10 हजार रुपए बच रहे: CM बोले, पहले सरकारी संस्थाओं को घाटे का सौदा बताकर अपने मित्रों को बेच दिया जाता था। आज भी तो यही चल रहा है। तेल बेच दिया, भेल बेच दिया। अकेली पंजाब सरकार ही ऐसी है जो इसके उल्ट चल रही है। ये बिकने वाली चीजों को खुद खरीद रही है। हमने पहले बिजली के 300 यूनिट फ्री किए। इसमें कोई नीला, हरा कार्ड नहीं चलता। लोगों का हर महीने 5 से 10 हजार रुपए बच रहे हैं।
  • किसानों को रात 1 बजे मिलती थी बिजली आज 12 घंटे मिल रही: CM ने कहा कि धान के सीजन में किसानों को रात 1 बजे बिजली मिलती थी। वहां मच्छर काटते थे। न किसान दिन में सोने वाला रहता था, न रात को। सीएम बनते ही किसानों को 12 घंटे बिजली देना शुरू किया। मैंने कहा था कि मोटरें बंद करके धान लगवाना शुरू कर देंगे। मेरी इस बात का कई लोगों ने मजाक उड़ाया था। हमने नहरी सिस्टम ठीक करके ये सच कर दिखाया है।
  • पिछली सरकारों में फैक्ट्रियों को बिजली देने के दिन फिक्स थे: पंजाब CM मान ने कहा कि पहले इंडस्ट्री वालों को बिजली देने के दिन फिक्स थे। एनर्जी के ठेके उस समय के मंत्रियों ने ले रखे थे। पहले सूचनाएं आती थीं कि मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना में फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। मुझे लगता था कि ये क्यों पकड़ी गई होंगी। पूरा मामला पता करते थे तो पता चलता था कि बिजली चोरी हो रही थी। अब ऐसा नहीं है।

नशा बिकता है, मगर अब सरेआम नहीं-CM मान

CM मान ने कहा कि पंजाब में बहुत सी रिवर्स माइग्रेशन शुरू हो चुकी है। 40-50 देशों से लोग यहां पढ़ने आ रहे हैं। हेल्थ को लेकर हमने आम आदमी क्लिनिक खोले हैं। अब तक 1 करोड़ 70 लाख लोग इलाज करवा चुके  हैं। अब हमें हर किस्म के अंधेरे से बाहर आना है। हमने नशे के विरुद्ध युद्ध चलाया। लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। मैं ये दावा नहीं कर सकता कि नशा पूरी तरह बंद हो गया। चलता होगा थोड़ा बहुत, लेकिन सरेआम वाला बंद हो गया है।

कार्यक्रम में संबोधित करते आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल।
कार्यक्रम में संबोधित करते आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल।

पावर कट मुक्त होगा पंजाब -केजरीवाल 

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा- गीता में लिखा है कि जब भगवान किसी को देता है तो वो उसको ट्रस्टी बनाकर देता है। उसे ये जिम्मेदारी देकर भेजता है कि जितना घर के खर्चे के लिए चाहिए उतने रख लेना बाकी समाज को देना, यही काम पंजाबी कर रहे हैं। आज मैं पंजाब के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। ये छोटी बात नहीं है कि 24 घंटे बिजली आनी चाहिए। पावर कट नहीं लगने चाहिए। एक भी स्टेट बता दो जहां की सरकारों ने ऐसा सपना भी देखा हो। हम उनकी सोच से परे काम करने जा रहे हैं। हमने पहले मुफ्त बिजली देकर ये काम किया है। 24 घंटे बिजली के लिए 1 साल से चल रहा था काम 24 घंटे बिजली देने के लिए पिछले एक साल से काम चल रहा है। पंजाब में बिजली की कमी नहीं है। बिजली ढांचा सही नहीं होने से सप्लाई बाधित होती थी। अब 25 हजार किलोमीटर केबल बिछेगी वो भी एक साल के अंदर। 8 हजार नए ट्रांसफर लगेंगे। 77 नए सब स्टेशन बनेंगे। इससे पूरा का पूरा सिस्टम अच्छा हो जाएगा। सकाडा (SCADA) सिस्टम से बिजली मॉनिटर होगी।

मंत्री अरोड़ा लोगों को संबोधित करते हुए।
मंत्री अरोड़ा लोगों को संबोधित करते हुए।

बिजली मंत्री बोले- आने वाले दिनों में 24 घंटे बिजली मिलेगी

बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा- आज एक पवित्र दिन है। गुरु रामदास के प्रकाश पूर्व पर लाख-लाख बधाई। सीएम मान और केजरीवाल की अगुआई में आज ऊर्जा क्रांति ला रहे हैं। 24 नए 66 केवी सब स्टेशन बनाए गए हैं। 1030 नए 11 केवी फीडर लगाए। 88308 नए ट्रांसफर लगाए गए। कभी इतिहास में इतना बड़ा काम नहीं हुआ। इसके बावजूद हम यहां रुक नहीं रहे। हम 2035 की तैयारी को लेकर लगे हैं। हम 5 हजार करोड़ का निवेश बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए खर्च करेंगे। आने वाले साल में 24 घंटे बिजली मिलेगी।

जल्द लटकी तारों का जाल खत्म करेंग-मंत्री अरोड़ा

मंत्री अरोड़ा बोले- हम एक और बहुत बड़ा उपराला करने जा रहे हैं। जब मैं लुधियाना का इलेक्शन लड़ने जा रहा था एक मुद्दा जरूर उठा। हर आदमी कहता था कि हमारे मोहल्ले में तारें लटकती हैं। लोग डरे रहते हैं। मुझे अब बिजली विभाग मिला तो मैंने मीटिंग की और कहा कि लटकती तारों का हल निकालेंगे। अभी एक सब डिवीजन को चुना है। यहां ट्रायल के बाद पंजाब के 87 सब स्टेशनों के टेंडर लगाएंगे। इसके बाद एक भी तार लटकती नहीं मिलेगी

मंत्री अरोड़ा ने कहा- मोहाली में खोलेंगे नया कॉल सेंटर मंत्री बोले

180 लोगों का काल सेंटर लुधियाना में है एक और कॉल सेंटर मोहाली में खोलेंगे। इससे जल्दी से जल्दी आपकी शिकायतों का हल होगा। टूटने से केबल टूट गई, इसके लिए हम गाड़ी ले रहे हैं ताकि ऊंचाई वाली केबल जल्दी ठीक की जा सकें।  एक और फैसला हमने लिया है। हमने बड़े सोलर एनर्जी उत्पादकों को चंडीगढ़ बुलाया और यहां सोलर एनर्जी पैदा करने के लिए बुलाया। हमने इसके लिए टेंडर मांगे हैं और सीधा पार्टिसिपेशन के मनाया है। आने वाले सालों में हम 10 हजार मेगावाट पावर पैदा करने जा रहे हैं। रोशन पंजाब योजना लोगों का आंदोलन है। यह पारदर्शिता का प्रतीक है। सीएम और केजरीवाल के सहयोग से पंजाब हमेशा रोशन और मजबूत होगा।

Share This Article
Leave a comment