कपूरथला रोड पर कार खंभे से टकराई ; तारें टूटने से बत्ती गुल, 2 लोग घायल, गाड़ी पर पंजाब पुलिस का स्टीकर

जालंधर। कपूरथला रोड पर गुंबर कॉम्प्लेक्स के पास एक कार ने खंभे में टक्कर मार दी। कार पर पंजाब पुलिस का स्टीकर लगा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे और दोनों ही सेफ हैं। बस्ती बावा खेल के आस पास के लोगों ने बताया कि रात 3 बजे के करीब गाड़ी खंभे से टकराई तो जोरदार आवाज आई। इसके बाद वह बाहर निकले। गाड़ी का नंबर (PB 08-ET 1972) जालंधर का है।

जालंधर के कपूरथला रोड पर खंभे से टकराई कार। - Dainik Bhaskar

जालंधर के कपूरथला रोड पर खंभे से टकराई कार।
जालंधर कपूरथला रोड पर बस्ती बावा खेल के पास खंभे से टकराई कार।
जालंधर कपूरथला रोड पर बस्ती बावा खेल के पास खंभे से टकराई कार।

बिजली के तार टूटे गाड़ी के खंभे से टकराने के बाद खंभा टेढ़ा हो गया है। खंभे के हिलने से तारें भी टूट गई हैं। इससे मोहल्ले के कई घरों की बत्ती भी गुल हो गई। मौके पर पहुंचे एक प्रवासी सज्जन यादव ने बताया कि घटना रात 3 बजे की है। धमाके के बाद मोहल्ले की लाइट चली गई तब जाकर लोग बाहर निकले और देखा। पहले सोचा की मीटर में धमाका हुआ होगा, लेकिन बाद में पता चला कि गाड़ी खंभे में टकराई है। गाड़ी में दो लोग सवार थे टाटा अल्ट्रोज गाड़ी में दो लोग सवार थे। लोगों ने बताया कि गाड़ी पुलिस वालों की है,लेकिन इसमें वर्दी में लोग नहीं थे। दोनों को हलकी चोटें लगी हैं। गाड़ी का बंपर पूरी तरह टूट गया है। मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि वह सो रही थी। अचानक धमाके की आवाज आई और बत्ती चली गई। बाहर आकर देखा तो गाड़ी खंभे से टकराई थी।

गाड़ी के शीशे पर लगा पंजाब पुलिस का स्टीकर।
गाड़ी के शीशे पर लगा पंजाब पुलिस का स्टीकर।

गाड़ी सवारों की नहीं हो पाई पहचान

गुंबर कांप्लेक्स के पास जहां पर गाड़ी खंभे से टकराई वहां बनी इमारत में प्रवासी किराए पर रहे हैं। वही सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंचे। सज्जन यादव ने बताया कि दो लोग कार से निकालकर ले जाए गए। इन लोगों की उसे पहचान नहीं है।

Share This Article
Leave a comment