जालंधर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई — लोਹियां गैंगरेप केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार, हथियार और बाइक बरामद

`जालंधर, 29 नवंबर:- जालंधर ग्रामीण पुलिस ने लोहियां थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विरक (PPS) के निर्देशों के तहत चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान की गई, जिसका उद्देश्य समाज में बढ़ रहे गंभीर अपराधों पर नकेल कसना है।

 

पुलिस के अनुसार, यह भयावह घटना बीती 23/24 नवंबर की रात लगभग 12:30 बजे हुई, जब पिंड कंग कलां में खेतों में मजदूरी कर रही प्रवासी महिला और उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ हथियारों की नोक पर आरोपियों ने गैंगरेप किया। घटना के समय पीड़िता के दामाद और तीन छोटे बच्चों को आरोपियों ने दूसरे कमरे में बंद कर दिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित महिला और उसकी बेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर थाना लोहियां में धारा 64, 70(1), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए DIG नवीन सिंगला IPS ने विशेष जांच टीम गठित की, जिसके बाद इंस्पेक्टर पुष्प बाली और CIA स्टाफ की टीम ने तकनीकी इनपुट, ह्यूमन सोर्स और निरंतर छापेमारी के आधार पर **साजन पुत्र मार्क, रोकी पुत्र शौकत (दोनों 19 वर्ष) और अर्शप्रीत सिंह उर्फ अर्श (18 वर्ष)** को गिरफ्तार किया है। जबकि चौथा आरोपी **राजन उर्फ रोहित** की तलाश जारी है और पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलें, हथियार और अन्य सबूत भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वारदात के बाद उन्होंने मौके पर पड़ी विदेशी शराब भी पी थी। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और जमानत पर बाहर थे।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा तथा मौके पर क्राइम सीन की पुनर्निर्माण प्रक्रिया (Recreate Crime Scene) की जाएगी ताकि आगे की जांच को मजबूत किया जा सके।

 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामला प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a comment