पंजाब सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुटिट्यों की घोषणा : शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए, सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों में भी लागू

- Advertisement -
Punjab Government

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुटिट्यों की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेश के मुताबिक 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। इसमें यह दोनों दिन भी शामिल रहेंगे। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा के मुताबिक यह आदेश सभी सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। स्कूल 1 जनवरी को दोबारा खुलेंगे।

शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश की कॉपी सभी स्कूलों, एसईआरटी और पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दी है। वही, उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा।

स्कूलों में छुट्‌टी के आदेश की कॉपी…

19 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल, 35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स

पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई का रहे है। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। शिक्षा विभाग की तरफ से जो अपना एनुअल एकेडमिक कैलेंडर बनाया गया है। उसमें भी इन छुटिट्यों को भी शामिल किया है। इसके अलावा मंथली वाइस जो सिलेबस बांटा गया है। उसे भी इसी आधार पर बांटा गया है, ताकि स्कूलों में पढ़ाई नियमित चलती रहे।

Share This Article
Leave a comment