ई-मेल से फैली दहशत : लुधियाना में स्कूल-ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, CM को भी मिला थ्रेट मेल

लुधियाना- लुधियाना में आज सुबह तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उठाने की धमकी मिली है। स्कूल को भेजे गए ईमेल में लिखा- स्कूलों में @1:11PM और ट्रेनों में @3:11 बजे ब्लास्ट होगा। ईमेल में सीएम भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है। लिखा- झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। हालांकि इस ईमेल की दैनिक भास्कर पुष्टी नहीं करता है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम स्कूलों में पहुंची। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

स्कूल के बाद पुलिस तैनात, सर्च ऑपरेशन चलाया।

स्कूल के बाद पुलिस तैनात, सर्च ऑपरेशन चलाया।
स्कूल को धमकी मिले के बाद तुरंत पुलिस पहुंची।
स्कूल को धमकी मिले के बाद तुरंत पुलिस पहुंची।

जानिए ईमेल में क्या लिखा-

पंजाब अब खालिस्तान है प्रवासी (बाहर से आए लोग) अपने बच्चों को बचाओ!!!

बम धमाके स्कूलों में @1:11 बजे ट्रेनों में. @3:11 बजे शुरू होंगे

प्रवासी 13 अप्रैल तक पंजाब छोड़ दें – क्या 15 जून 1991 का बद्दोवाल ट्रेन कांड याद नहीं है? – इस बार कोई भी प्रवासी नहीं बचेगा।

ईमेल की कॉपी सामने आई।
ईमेल की कॉपी सामने आई।

मोहाली में 16 स्कूलों को मिली थी धमकी

हालांकि स्कूलों को धमकी का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 10 फरवरी को मोहाली के 16 स्कूल को धमकी मिली थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया था कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा।

इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला थी।

Share This Article
Leave a comment