दुकान मालिक को सुबह शटर के ताले टूटे देखे
दुकान के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह बीती रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। सुबह लगभग 8:30 बजे जब दुकान का कर्मचारी खोलने पहुंचा, तो उसने शटर के ताले टूटे देखे।

चोरों नें 25 से 30 नकद उड़ाये
राजेश शर्मा के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान का गल्ला जमीन पर गिरा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ले में रखी करीब 25-30 हजार रुपये की नकदी और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए थे।
लोगों की पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
इस घटना के बाद बाजार के लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि गश्त बढ़ने से चोरों और लुटेरों में डर पैदा होगा और ऐसी वारदातों में कमी आएगी।
पुलिस आस-पास की सीसीटीवी खंगाल रही
थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।
