BREAKING  कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला : अमरनाथ ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद; द रेजिस्टेंस फ्रंट ने जिम्मेदारी ली

अनंतनाग के लाल चौक में हमला हुआ। सिक्योरिटी फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है।
श्रीनगर कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार को आतंकियों ने हमला किया। इसमें हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने घटना की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन जख्मी हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। जिस जगह पर फायरिंग हुई, वह शहर का मुख्य बाजार है। यहां आम दिनों में भी काफी भीड़ रहती है।

घटनास्थल की तस्वीरें…

पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
सेना ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा है।
सेना ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा है।
अधिकारियों का मानना है कि हमलावर आसपास के इलाके में छिपे हो सकते हैं।
अधिकारियों का मानना है कि हमलावर आसपास के इलाके में छिपे हो सकते हैं।

सभी रास्तों पर नाकेबंदी, आतंकियों की तलाश तेज

घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में भागे।

Share This Article
Leave a comment