26 दिनों के अनशन के बाद सोनम वांगचुक ने समाप्त की भूख हड़ताल, केंद्रीय मंत्रियों और लेह-लद्दाख के नेताओं की मौजूदगी में लिया फैसला**

अखंड केसरी ब्यूरो :- प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और अपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त किया। वांगचुक ने स्पष्ट किया कि लंबी बातचीत, विचार-विमर्श और देश में किसी भी प्रकार की हिंसा या अप्रिय स्थिति की आशंका को टालने के उद्देश्य से उन्होंने यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के माध्यम से वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह मानकर दिनचर्या बनाए रखने और शीघ्र स्वस्थ होने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की इस भावुक अपील के बाद, वांगचुक ने जानकारी दी कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात की थी या अनशन खत्म करने के पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। वांगचुक के अनुसार, अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया सकारात्मक रूप से जारी रहेगी और इसी संवाद को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने फिलहाल अपने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Share This Article
Leave a comment