यूट्यूब की बड़ी कार्रवाई: भारत से हटाए गए रिकॉर्ड 34.4 लाख वीडियो, अमेरिका से तीन गुना ज्यादा

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले भारतीय क्रिएटर्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के दौरान यूट्यूब ने वैश्विक स्तर पर कुल 1.1 करोड़ वीडियो हटाए हैं, जिनमें से अकेले भारत के 34.4 लाख वीडियो शामिल हैं। यह आंकड़ा पूरी दुनिया में सबसे अधिक है और पिछले तिमाही की तुलना में इसमें 28 फीसदी का भारी उछाल देखा गया है। वैश्विक स्तर पर डिलीट किए गए कुल वीडियो में करीब 31 फीसदी हिस्सेदारी केवल भारत की है। इस सूची में 12.4 लाख वीडियो के साथ अमेरिका दूसरे और 9.2 लाख वीडियो के साथ इंडोनेशिया तीसरे स्थान पर है, यानी भारत में अमेरिका के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा वीडियो पर गाज गिरी है। कंपनी अपलोडर के आईपी एड्रेस के जरिए देश की पहचान करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में हटाए गए कुल वीडियो में से 68.2 फीसदी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, और खास बात यह है कि इनमें से 98.6 फीसदी विवादित वीडियो की पहचान किसी इंसान के बजाय यूट्यूब के ऑटोमेटेड एआई सिस्टम द्वारा की गई है।

Share This Article
Leave a comment