पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगी भीषण गर्मी, तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Weather update:- अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के के बीच बना हुआ है। जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 43-44 सेल्सियस है। अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, और उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा और पंजाब के हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46°C के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह, चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इससे 19 से 23 मई 2024 के दौरान पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लेहर से अतिऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल सम्भावना है। 1 9 से 23 मई 2024 के दौरान हरियाणा और पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। जहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46-47°C तक पहुंच सकता है।

Share This Article
Leave a comment