Generated by Rank Math SEO, this is an llms.txt file designed to help LLMs better understand and index this website. # Akhand Kesari: देश-विदेश, शहर से गाँव तक की ख़बरें सिर्फ हिंदी में। ## Sitemaps [XML Sitemap](https://akhandkesari.com/sitemap_index.xml): Includes all crawlable and indexable pages. ## Posts - [जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने ली उच्च स्तरीय बैठक, अपराध नियंत्रण और स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश](https://akhandkesari.com/punjab/jalandhar-police-commissioner-satinder/): अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर के पुलिस कमिश्नर श्री सतिंदर सिंह (IPS) ने पुलिस लाइंस, जालंधर में सभी गज़ेटेड अधिकारियों, SHOs, चौकी प्रभारियों और यूनिट प्रभारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जालंधर कमिश्नरेट के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करना और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को तेज करना था। बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों, लंबित जांचों, शिकायतों के त्वरित निपटारे, भगोड़े/वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, नशा तस्करी, साइबर धोखाधड़ी, लूटपाट और चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित जांच पूरी करने और कानून के अनुसार मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए। - [जालंधर में 140 की रफ्तार बनी काल: कैंटर से टकराई कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; 2 की लाश फ्रंट सीट पर फंसी, एक की रोड पर गिरी](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/speedof-140-km-h-provesfatal/): SHO राकेश कुमार के अनुसार, भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट जालंधर से अमृतसर के ओर जा रही थी। भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर कैंटर खड़ा हुआ था। - [जालंधर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 24.48 लाख रुपये की अवैध संपत्ति की फ्रीज](https://akhandkesari.com/punjab/jalandhar-police-on-drug-smugglers/): अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब सरकार के "युद्ध नशियां विरुद्ध" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। पुलिस आयुक्त श्री सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों और एडीसीपी-2 श्री राकेश कुमार यादव (PPS) तथा एसीपी कैंट श्री कुलविंदर सिंह (PPS) की देखरेख में थाना सदर, जालंधर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना सदर के एसएचओ श्री संजीव कुमार ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश पारित किए, जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूरी दी गई है। - [जालंधर के “के” (K) का काला सच: आलीशान जिंदगी और हाई-लेवल भ्रष्टाचार के बीच पुलिस पर खड़े बड़े सवाल](https://akhandkesari.com/punjab/the-black-truth-of-jalandhars-k-k/): अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर में चर्चा का विषय बने हुए एक बड़े नाम, जिसे "के" (K) के रूप में भी जाना जाता है, की हकीकत अब खुलकर सामने आ रही है। इस व्यक्ति के आलीशान जीवन और वैभव के पीछे छिपे काले खेल का पर्दाफाश हुआ है। "के" के दो प्रमुख स्थान हैं: सोडल में काली माता मंदिर के पास स्थित उसका ऑफिस और फगवाड़ा रोड पर 'स्काई गार्डन' में दो लग्जरी फ्लैट। - [पंजाब: सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू](https://akhandkesari.com/punjab/punjab-civil-defence-volunteer/): अमृतसर/जालंधर, 7 अगस्त: देश और समाज की सेवा करने के जज्बे से ओतप्रोत युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब के अमृतसर जिले में सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यह महत्वपूर्ण जानकारी जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड्स-कम-अतिरिक्त नियंत्रक सिविल डिफेंस, अमृतसर, मनप्रीत सिंह रंधावा ने दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी योग्य भारतीय नागरिक इस नेक कार्य के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकता है। - [नशे और संगठित अपराध पर जालंधर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 महीनों में 1,201 NDPS मामले दर्ज, 1,440 तस्कर गिरफ्तार और 51 अवैध पिस्तौलें बरामद](https://akhandkesari.com/ajab-gajab/jalandhar-on-drugs-and-organized/): शब्द (SHABD), चंडीगढ़/जालंधर, 07 अगस्त: पंजाब सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (DIPR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने संगठित अपराध और नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पंजाब पुलिस के 'युद्ध नशे विरुद्ध' और 'गैंगस्टरों ते वार' अभियानों के तहत जालंधर पुलिस ने पिछले सात महीनों में NDPS एक्ट के तहत 1,201 मामले दर्ज कर 1,440 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 16.810 किलोग्राम हेरोइन, 9.274 किलोग्राम अफीम, 119 ग्राम आइस, 24.624 किलोग्राम गांजा, 33.750 किलोग्राम पोस्त, 20 ग्राम कोकीन, 15.200 किलोग्राम चरस, 3,130 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,17,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा, अवैध हथियारों की तस्करी पर नकेल कसते हुए 51 अवैध पिस्तौल और 133 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए 45 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) और 14 मोटरसाइकिल गश्त इकाइयां तैनात की गई हैं। - [अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला; DIG हरमनबीर सिंह गिल को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार](https://akhandkesari.com/punjab/amritsar-police-commissioner-gurpreet/): शब्द (SHABD), जालंधर, 07 अगस्त: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। राज्य गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर की नई नियुक्ति की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है और उन्हें पंजाब पुलिस मुख्यालय (DGP ऑफिस) में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। - [स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट पर पंजाब पुलिस: गुरदासपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार-4’ के तहत बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर चला व्यापक चेकिंग अभियान](https://akhandkesari.com/punjab/on-alert-ahead-of-independence-day/): शब्द (SHABD), जालंधर, 07 अगस्त: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए जिला गुरदासपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले भर में विशेष चेकिंग और नाकेबंदी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर गहन तलाशी अभियान (CASO - Cordon and Search Operation) चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी पुलिस की टीम ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर एक विशेष सरच ऑपरेशन को अंजाम दिया। - [थाइलैंड के स्कूल में सिरफिरे किशोर ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 7 लोगों की मौत; कई घायल](https://akhandkesari.com/international/crazy-teenager-commits-suicide-at/): शब्द (SHABD), नई दिल्ली, 07 अगस्त: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तरी इलाके में स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को हुई भीषण गोलीबारी की घटना में कम से कम 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। थाइलैंड के शिक्षा मंत्री ने इस भयावह हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में स्कूल के छात्र और शिक्षक दोनों शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी की इस वारदात में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। - [Gen Z पर मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं युवा](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/mohan-bhagwats-majorstatement/): मुंबई: "अगर मुझे किसी एक पीढ़ी पर भरोसा करना हो, तो मैं Gen Z पर आंख बंद करके भरोसा करूंगा।" RSS प्रमुख मोहन भागवत ने यह कहते हुए आज की युवा पीढ़ी को हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सवालों को दबाने के बजाय उन्हें सुनना और समझना चाहिए। - [फगवाड़ा: शुगर मिल पुल पर बड़ा हादसा, तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं; एक चालक गंभीर रूप से घायल](https://akhandkesari.com/punjab/phagwara-major-accident-on-sugar-mill/): फगवाड़ा: फगवाड़ा के मुख्य नेशनल हाईवे पर स्थित शुगर मिल पुल पर वीरवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां एक के बाद एक तीन मालवाहक वाहन (कैंटर, ट्राला और ट्रक) आपस में बुरी तरह टकरा गए। इस जोरदार टक्कर के कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे में एक ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। - [कांग्रेस की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: बैंस के इशारे से भड़के आशू समर्थक, वड़िंग बोले- RSS के चमचे](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/high-voltage-drama-at-congress/): आशू समर्थकों का आरोप है कि राजा वड़िंग ने इशारे करके उन्हें उकसाया। वहीं, वड़िंग ने उन्हें RSS के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा।  उन्होंने आशू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पूरी कांग्रेस को लुधियाना में जेब में लेकर चलते थे, उन्होंने छह की छह सीटें हरा दी। वही मेयर लगाते थे, वही चेयरमैन लगाते थे। उन्होंने बताया कि आज की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। - [जालंधर की सड़क पर विधानसभा में गरजे बावा हैनरी: 36 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट रद्द, 144 करोड़ की सड़क पर संकट](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/bawa-henry-roars-on-jalandhar/): बारिश के दिनों में यहां हाईवे और सर्विस रोड पर छह इंच से लेकर एक फीट तक पानी भर जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए सांसद की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ बैठक हुई थी, जिसमें दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार किए गए थे। - [जालंधर में फर्जी नंबर प्लेट का खेल पड़ा भारी : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस का चालान](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/fake-number-plate-scheme/): हाल ही में एक ऐसा ही नया मामला सामने आया है। एक युवक अपनी कार पर असली रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह फैंसी और गलत नंबर प्लेट लगाकर बेखौफ सड़कों पर घूम रहा था। गाड़ी की इस अवैध नंबर प्लेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि कार पर सरकार द्वारा निर्धारित नंबर की जगह कास्ट या नाम वाली फैंसी प्लेट लगी हुई थी। - [पंजाब के सेवा केंद्रों में हड़ताल का ऐलान, 2 बजे बाद नहीं होंगे आवेदन स्वीकार](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/strike-announced-at-punjabs-service/): लुधियाना-अगर आपको कोई सरकारी दस्तावेज बनवाने या किसी सामाजिक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करना है, तो 2 बजे से पहले सेवा केंद्र पहुंचकर काम निपटा लें। सेवा केंद्र कर्मचारियों ने पंजाब सरकार को दोपहर 2 बजे से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। - [जालंधर में सेहत विभाग का बड़ा एक्शन: 1000 किलो संदिग्ध मिलावटी पनीर और 68 किलो मिल्क क्रीम जब्त, 9 सैंपल जांच के लिए भेजे**](https://akhandkesari.com/punjab/major-health-department-in-jalandhar/): त्योहारी सीजन में बड़ा खुलासा! जालंधर में 1000 किलो संदिग्ध पनीर और 68 किलो क्रीम सील, सेहत विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई** - [अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क को बड़ा झटका](https://akhandkesari.com/punjab/amritsar-dehat-police-take-action/): अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा पार से चल रहे नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए पुलिस टीम ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के संबंध में थाना घरिंडा (अमृतसर) में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहराई से जांच जारी है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (अगले-पिछले संपर्कों) का पता लगाया जा सके, इसमें शामिल सभी सहयोगियों की पहचान की जा सके और पूरी सप्लाई चेन को पूरी तरह से नष्ट किया जा सके। पंजाब पुलिस राज्य में ड्रग तस्करी नेटवर्क का सफाया करने और पंजाब को एक सुरक्षित तथा नशा मुक्त राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर पूरी तरह दृढ़ है। - [तरनतारन में अकाली नेता पर हमला : संबोधन खत्म होते ही हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग , 4 समर्थक घायल](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/attack-on-akali-leader-intarn/): तरनतारन- तरनतारन के गांव उबोके स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक चली गोलियों से इलाके में दहशत फैल गई। इस हिंसक घटना में शिरोमणि अकाली दल के नेता हरप्रीत सिंह खालसा के चार समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि उनकी ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। - [जालंधर में एक्साइज टीम पर जानलेवा हमला : रेड के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, अफसरों ने भागकर बचाई जान](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/deadlyattack-on-excise-teaminjalandhar/): जालंधर- जालंधर स्थित भार्गव कैंप इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग (एक्साइज) की टीम पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। हमले के बाद अधिकारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। - [जालंधर में सीआईए स्टाफ की बड़ी सफलता: 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार](https://akhandkesari.com/punjab/cia-staff-in-jalandhar/): अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के सीआईए स्टाफ ने पंजाब सरकार के "युद्ध नशियां विरुद्ध" अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 1 किलोग्राम 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों, डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों (PPS), एडीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पुरी (IPS) और एसीपी (डिटेक्टिव) अमरबीर सिंह (PPS) की देखरेख में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में की गई। - [अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता: ISI समर्थित 2 सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार; हथियार और पेट्रोल बम बरामद](https://akhandkesari.com/punjab/big-success-for-amritsar-police-3/): अमृतसर ब्यूरो :अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा समर्थित दो सीमा पार आतंकवादी मॉड्यूलों का भंडाफोड़ करते हुए चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बोतल बम (पेट्रोल बम) और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। - [जालंधर में डीजल को लेकर विवाद: ₹300 की फ्यूल एंट्री पर मचा हंगामा, पुलिस पहुंची](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/disputeover-diesel-injalandhar/): बाद में ड्राइवर ने अपने पार्षद प्रतिनिधि भाई को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। इस दौरान अन्य ग्राहकों ने भी पेट्रोल पंप पर तेल कम डालने और मीटर को जीरो किए बिना फ्यूल भरने जैसे आरोप लगाए। - [कमिशनरेट पुलिस जालंधर की त्वरित कार्रवाई: अवतार नगर से अगवा युवक को कुछ ही घंटों में सकुशल छुड़ाया, परिजनों से मिलाया**](https://akhandkesari.com/punjab/commissionerate-police-jalandhar-6/): जालंधर (03 अगस्त 2026):** जालंधर के अवतार नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने और उसके घर से ही उसे अगवा कर लेने की सनसनीखेज वारदात सामने आई। थाना भार्गो कैंप के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस क्षेत्र से घटना की सूचना मिलते ही कमिशनरेट पुलिस जालंधर तुरंत हरकत में आ गई। - [जालंधर में AAP की शुक्राना यात्रा में हंगामा : मेयर के सामने गैंगवार; देवी तालाब मंदिर में बदमाश भिड़े, मेयर की हाजिरी में ईंट-पत्थर चले, कई श्रद्धालु घायल](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/uproar-during-aaps-shukrana/): जालंधर के मेयर विनीत धीर को AAP ने नॉर्थ हलके का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके बाद वह रविवार को हलके में शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होती हुई सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। - [BREAKING: पंजाब BJP के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा के घर के बाहर धमाका, CCTV में संदिग्ध युवक कैद](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/breaking-explosion-outsidethe/): पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किए। जिसमें एक युवक नजर आया। उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। अश्वनी शर्मा का घर पठानकोट की न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित है। वह घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि इस पर अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। - [पंजाब को ‘उड़ता’ नहीं, ‘पड़ता और तंदुरुस्त’ राज्य बना रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत मान**](https://akhandkesari.com/punjab/punjab-does-not-flight-falls-and/): लुधियाना:** पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में विलेज डिफेंस कमेटियों (VDC) के वालंटियर्स के साथ एक अहम और विशेष मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नशों के खिलाफ छिड़ी इस मुहिम के 500 से अधिक दिनों के सफर में अभूतपूर्व और शानदार परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन और स्थानीय वालंटियर्स के आपसी सहयोग और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि राज्य में अब तक 70,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिससे नशा माफिया की कमर पूरी तरह टूट गई है। - [भारत का कॉमनवेल्थ गोल्डन धमाका : भारतीय बॉक्सिंग का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 10 में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर; भारत के 13 स्वर्ण सहित 39 मेडल](https://akhandkesari.com/sports/indias-commonwealth-gold-rush/): 🥊 बॉक्सिंग (गोल्ड मेडल मुकाबले) - [कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों का जलवा, भिवानी की प्रीति और जैस्मिन ने जीते गोल्ड](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/haryanas-daughtersshine-atthe/): जैस्मिन लंबोरिया के पिता जयवीर लंबोरिया होमगार्ड हैं और माता जोगिंद्र कौर गृहिणी हैं। जयवीर लंबोरिया के चार बच्चे हैं। तीन बड़ी बेटियां और एक छोटा बेटा। जैस्मिन घर की पहली लड़की हैं जो बॉक्सिंग कर रही हैं। जैस्मिन फिलहाल फिजिकल एजुकेशन में पीजी डिप्लोमा भी कर रही हैं। वर्ष 2021 में जैस्मिन ने खेल कोटे से आर्मी में नौकरी पाई थी। - [पंजाब: काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को मिली बड़ी सफलता, 20 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार**](https://akhandkesari.com/punjab/punjab-counter-intelligence-to-amritsar/): प्राथमिक जांच से यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के तस्करों से जुड़े एक विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था। वह कथित तौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में हेरोइन की खेप प्राप्त करने और उसे पूरे पंजाब में अन्य पार्टियों तक पहुंचाने के काम में शामिल था। - [पहलगाम जैसा आतंकी हमला: नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों को गोलियों से भूना, कुलगाम में दहशत](https://akhandkesari.com/jammu-kashmir/terror-attack-similar-to-pahalgam/): अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने 10-12 राउंड फायर की आवाज सुनी। घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर थे, लेकिन सिर्फ यही दोनों हिंदू थे। इस हमले के बाद घटनास्थल के चारों तरफ करीब दो किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने भास्कर को बताया कि एक बाइक पर 2 आतंकी आए थे। इनके लश्कर की विंग TRF के होने का अनुमान है। दरअसल, TRF नॉन लोकल को निशाना बनाता रहा है। - [जालंधर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस की छापेमारी में 3 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार**](https://akhandkesari.com/punjab/jalandhar-under-the-guise-of-spa-centre/): अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे एक देह व्यापार (Sex Racket) के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर श्री सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों पर और एडीसीपी सिटी-2 श्री राकेश यादव (PPS), एसीपी मॉडल टाउन श्री मनमोहन सिंह (PPS) व थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम फेज़-1 लाइट्स, जालंधर के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 'रॉयल स्पा मसाज सेंटर' (Royal Spa Massage Centre), जो कि ताज मार्केट के सामने, छोटी बारादरी पार्ट-2, गढ़ा (जालंधर) में स्थित है, पर छापेमारी की। - [AAP की सबसे बड़ी गारंटी ऑन: पंजाब की 40 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे ₹3,000-₹4,500, मोबाइल पर आएगा SMS](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/aapsbiggestguarantee-inaction/): CM भगवंत मान पठानकोट से 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत यह रकम ट्रांसफर करेंगे। CM ने कहा कि पहली बार लाभार्थी महिलाओं को 3 महीने की रकम एक साथ मिलेगी। इससे पहले 32 लाख महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। इस कार्यक्रम के बाद AAP सरकार 2027 के चुनाव से पहले अपनी सबसे बड़ी गारंटी में करीब 98 लाख में से 72 लाख महिलाओं को कवर कर लेगी। - [BREAKING : हरिद्वार में बड़ा हादसा, चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की नहर में डूबने से मौत](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/breaking-major-tragedy-in-haridwar/): जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से आए एक दल के सदस्य थे। मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नीतेश, भरत, रोहित के नाम से हुई, जो सेक्टर-26 के रहने वाले । हादसे के बाद सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। - [जालंधर में मंत्री भगत का बड़ा बयान : बातचीत से सुलझेगा हर विवाद, कर्मियों को मिला वेतन बढ़ोतरी का लाभ](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/ministerbhagatsmajorstatement/): भगत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों के कारण आम जनता को आ रही दिक्कतों से सरकार पूरी तरह वाकिफ है। इसी सिलसिले में जालंधर और पंजाब के सफाई आयोग के चेयरमैन ने चंडीगढ़ जाकर स्थानीय निकाय मंत्री और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात की है। सरकार पंजाब की अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों से लगातार संवाद स्थापित कर रही है ताकि हर वर्ग की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। - [बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस; चप्पे-चप्पे की तलाशी](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/threat-to-blow-up-bathinda/): बठिंडा- बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी मिलने के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार यह धमकी एक ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा जांच शुरू कर दी। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं और स्टेशन के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच की गई। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पहुंचकर यात्रियों के सामान की जांच की। डॉग स्क्वॉड की सहायता से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। प्लेटफॉर्म और उसके आसपास पड़े लावारिस सामान की भी बारीकी से जांच की गई तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों, पार्किंग क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बैठे लोगों के सामान की भी जांच की। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों का निरीक्षण किया गया तथा डिब्बों में मौजूद यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई।  पुलिस अधिकारियों ने रेलवे यात्रियों से अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही यात्रियों को यह भी जागरूक किया गया कि वे किसी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति का सामान अपने पास न रखें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी शरारती तत्व से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। - [जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने 6 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई; ADCP सुखविंदर सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/the-jalandhar-police-commissionerate-2/): जालंधर- कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा विभाग में अपनी निष्ठावान सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने वाले 6 पुलिसकर्मियों के सम्मान में आज पुलिस लाइन्स में एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में एक सब-इंस्पेक्टर, तीन असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), एक महिला हेड कांस्टेबल और एक चतुर्थ श्रेणी (Class-IV) कर्मचारी शामिल हैं। जालंधर के पुलिस कमिश्नर श्री सतिंदर सिंह (IPS) के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह के दौरान ADCP (हेडक्वार्टर) श्री सुखविंदर सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनकी ईमानदारी, समर्पण, अनुशासन और सराहनीय सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह (Mementoes) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की दीर्घकालिक एवं उत्कृष्ट सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि इन कर्मचारियों ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के विभिन्न थानों, इकाइयों और शाखाओं में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम किया है। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे, जिनका विभाग ने अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान दिए गए अटूट सहयोग के लिए धन्यवाद किया। अंत में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भावी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। - [CM भगवंत मान ने शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस पर सुनाम पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; मनीष सिसोदिया और अमन अरोड़ा भी रहे मौजूद**](https://akhandkesari.com/punjab/cm-bhagwant-mann/): अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस के अवसर पर उनकी जन्मभूमि सुनाम पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने देश की आजादी के लिए शहीद ऊधम सिंह द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी का जीवन और उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों के भीतर देशभक्ति और स्वाभिमान की ज्वाला प्रज्वलित करता रहेगा। सीएम मान ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे शहीद जी की सोच, सिद्धांतों और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लें ताकि एक प्रगतिशील और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सके। - [बेअदबी कानून में बड़े बदलाव की तैयारी: ‘बीड़’ और ‘स्वरूप’ शब्द होंगे शामिल](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/preparations-underway-formajor/): चंडीगढ़- पंजाब सरकार ने बेअदबी रोधी कानून द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक (संशोधन) 2026 में संशोधन की तैयारी की है। यह बदलाव श्री अकाल तख्त साहिब के एतराजों के बाद किया जा रहा है। इस मसौदे को आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। सरकार सिख परंपराओं के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए प्रयोग होने वाले सम्मानजनक शब्दों जैसे बीड़ और स्वरूप को स्पष्ट रूप से शामिल करेगी। सांसद मलविंदर सिंह कंग ने वीरवार को एक प्रेसवार्ता में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कानून सिर्फ जानबूझकर बेअदबी करने वालों को सख्त सजा दिलवाने के लिए है। सरकार का सिख धार्मिक मामलों में दखल देने का कोई इरादा नहीं है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ने कुछ सुझाव को स्वीकार किया है। किसी भी घटना में सेवादारों के खिलाफ सीधे कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। पहले पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी की ओर से 30 दिन के अंदर स्वतंत्र जांच होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे 15 दिन बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों को भी जानकारी दी जाएगी। कानून के दायरे से बाहर की गतिविधियां कंग ने कहा कि यह कानून गुरबाणी के धार्मिक, शैक्षिक, अकादमिक या डिजिटल प्रचार पर कोई रोक नहीं लगाता है। कथा, कीर्तन, शोध और धार्मिक चर्चाएं इसके दायरे से पूरी तरह बाहर हैं। नगर कीर्तन और आनंद कारज समागम भी इस कानून के तहत नहीं आते। फोटोग्राफी और सीधा प्रसारण जैसी गतिविधियां भी कानून के दायरे से बाहर हैं। घरों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मानपूर्वक प्रकाश भी इसमें शामिल है। अनजाने में हुई गलतियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अद्वितीय पहचान संख्या और जांच प्रक्रिया  उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के हर स्वरूप के लिए एक अद्वितीय एन्क्रिप्टेड पहचान संख्या सिर्फ एसजीपीसी जारी करेगी। केंद्रीय रजिस्टर पूरी तरह एन्क्रिप्टेड और गोपनीय रहेगा। इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। हालांकि, जांच एजेंसियां तय नियमों के मुताबिक सिर्फ शिरोमणि कमेटी के जरिये ही रिकॉर्ड देख पाएंगी। अधिनियम में मेडिकल बोर्ड से जांच की भी व्यवस्था है। यह उन मामलों के लिए है जहां कोई आरोपी दिमागी तौर पर ठीक न होने का दावा करता है। इसका उद्देश्य जानबूझकर जुर्म करने वालों को सजा से बचाना है। छपाई का अधिकार और राष्ट्रव्यापी अपील कंग ने बताया कि पावर स्वरूपों की छपाई का अधिकार भी एसजीपीसी के पास ही रहेगा। अगर कोई डेरा या संप्रदाय गलत नीयत के साथ बेअदबी करता है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार केंद्र सरकार से भी अपील करेगी। यह अपील पूरे देश में एक जैसा कानून बनाने के लिए है। इससे बेअदबी की घटनाओं से पूरे भारत में एक जैसा निपटा जा सकेगा। - [जालंधर में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर को भावभीनी श्रद्धांजलि : टीवी सेंटर पार्क में उमड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/heartfelt-tributespaid-toshaheed-udham/): जालंधर के टीवी सेंटर के बिल्कुल सामने स्थित शहीद ऊधम सिंह पार्क में आज सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उन्हें नमन करने पहुंंचे। - [रहाणे का संन्यास सिर्फ एक खिलाड़ी की विदाई नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की सादगी, समर्पण और टीम भावना को भावुक सलाम है](https://akhandkesari.com/sports/rahanesretirement-is-notmerelythefarewell/): हर खिलाड़ी का संन्यास केवल उसके करियर का अंत नहीं होता, बल्कि वर्षों की तपस्या, संघर्ष और समर्पण का अंतिम अध्याय होता है। जब कोई क्रिकेटर आंखों में नमी, चेहरे पर संतोष और दिल में देश के लिए गर्व लेकर मैदान को अंतिम सलाम करता है, तो वह पल केवल एक विदाई नहीं, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों की भावनाओं का हिस्सा बन जाता है। अजिंक्य रहाणे की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई भी ऐसा ही एक पल है। उन्होंने शोर नहीं मचाया, कोई बड़ा आयोजन नहीं किया, बल्कि उसी सादगी के साथ अलविदा कहा, जिस सादगी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे सम्मानित खिलाड़ी बनाया। - [सीआईए पुलिस टीम ने 3 लाख नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/ciapolice-team-arrestssmuggler/): बठिंडा- बठिंडा में सीआईए पुलिस टीम ने कमला नेहरू कॉलोनी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब तीन लाख प्रीगेवलीन सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान कमला नेहरू कॉलोनी, बठिंडा निवासी सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डी जसमीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, सतनाम सिंह किराए के मकान में रहता था। पुलिस को उसके पास बड़ी मात्रा में कैप्सूल मिलने की सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना पर सीआईए पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में कैप्सूल कहां से लाया। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैप्सूल कहां-कहां सप्लाई किए जाने थे। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि इस दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दिया जाता। - [फिरोजपुर में CM मान, लुधियाना में चीमा, जालंधर में मोहिंदर भगत फहराएंगे तिरंगा : सरकार ने मुख्य अतिथियों की लिस्ट की जारी](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/cm-mann-to-hoist-the-tricolour/): लुधियाना- पंजाब सरकार ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 के जिला और राज्यस्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समागम फिरोजपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। - [बस चलाने वाला निकला करोड़ों का मालिक : बंगाल में ₹28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं, आरोपी गिरफ्तार](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/bus-driver-turns-out-to-be-a-multi/): पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया। आरोपी फरार पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का मैनेजर और साला है। तुलु मंडल वही शख्स है, जिसने 2024 में अपनी बेटी की करीब ₹100 करोड़ की आलीशान शादी कराई  थी।  तुलु मंडल को पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुब्रत जून में TMC के बागी ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे। बंगाल के मुंख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने छापेमारी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। - [श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री को गांवों में मिल रहा समर्थन](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/documentary-dedicated-to-the/): जहांगीर, मुरादपुर, किशनगढ़, जगरावां, रानी भट्टी और ऐमा काज़ी में दिखाई गई विशेष दस्तावेजी फिल्म जालंधर-पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे समारोहों की श्रृंखला के तहत बीती शाम जिले के गांव जहांगीर, मुरादपुर, किशनगढ़, जगरावां, रानी भट्टी और ऐमा काज़ी में गुरु जी के जीवन, उपदेशों और समाज सुधार के लिए उनके महान योगदान पर आधारित विशेष दस्तावेजी फिल्म प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासियों और युवाओं ने डॉक्यूमेंट्री देखी और श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे, मानवता की भलाई और सेवा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। गांववासियों ने कहा कि इस प्रकार की पहल के माध्यम से युवा हमारे महान गुरुओं और संतों के जीवन, विचारों और सामाजिक बराबरी के संदेश से और करीब से जुड़ सकेंगे तथा समाज में आपसी सद्भावना और सामाजिक एकता को और मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डॉक्यूमेंट्री वैन के जरिए एलईडी स्क्रीन पर रोजाना जिले के 6 गांवों में यह विशेष दस्तावेजी फिल्म दिखाई जा रही है, जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन के महत्वपूर्ण पक्षों, उनके उच्च आदर्शों, सामाजिक न्याय, मानवता की सेवा, सत्य, किरत और समानता के संदेश को बहुत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। - [जालंधर में बड़ा सड़क हादसा : फ्लाईओवर से गिरा टिप्पर, ड्राइवर घायल, कई लोगों की बची जान](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/majorroadaccident-in-jalandhar/): जालंधर-  जालंधर में आज खराब बस को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे कंटेनर और टिप्पर की टक्कर हो गई। टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में टिप्पर ड्राइवर का हाथ फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। - [पंजाब बंद के बीच तनाव : अमृतसर में पुलिसकर्मी की जान गई, जालंधर रहा सामान्य, 7 जिलों में बाजार बंद](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/tension-amidst-punjab-shutdown/): इसी बंद के दौरान अमृतसर में भंडारी पुल पर तैनात एंटी राइट पुलिस (ARP) के जवान रणबीर सिंह की मौत हो गई। वह इमरजेंसी कॉल पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल पर लगाई रस्सी में उनका गला फंस गया और वह स्कूटी से गिर गए। रस्सी से गला घुटने से उनकी मौत हो गई। भंडारी पुल को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया गया है। यहां से लोगों को नहीं निकलने दिया जा रहा। वाल्मीकि समाज के लोग रॉड, डंडे लेकर खड़े हैं जो लोगों को आवाजाही करने से रोक रहे हैं। - [पहाड़ों पर बारिश का कहर: जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ यात्रा थमी ; हरिद्वार में कांवड़िया बहा; राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/rain-wreaks-havoc-in-the-mountains/): भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना-  देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोका गया है। - [अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की**](https://akhandkesari.com/sports/ajinkya-rahane-in-international-cricket/): 30 जुलाई, नई दिल्ली:** भारतीय टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही उनके एक दशक से भी अधिक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। रहाणे ने वर्ष 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पूरे करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12 शतकों की मदद से 5,000 से अधिक रन बनाए हैं। रहाणे के करियर की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि वर्ष 2021 में आई, जब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में यादगार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की थी। अपने संन्यास पर बात करते हुए रहाणे ने कहा कि भले ही एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में उनका सफर खत्म हो गया है, लेकिन खेल से उनका नाता बना रहेगा और वे क्रिकेट की आने वाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन व समर्थन करते रहेंगे। - [अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए ईरान पर बड़े हमले के संकेत; ओमान के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने किया खारिज**](https://akhandkesari.com/international/us-president-lashes-out-at-iran/): शब्द, नई दिल्ली (30 जुलाई):** पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए ताजा हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओवल ऑफिस से पत्रकारों को संबोधित करते हुए ईरान के खिलाफ एक बड़े सैन्य कदम की चेतावनी दी है। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि बुधवार को जोर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका, ईरान पर अब तक का सबसे सख्त पलटवार करेगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति को मिस्र के तट के पास तेल टैंकरों पर हुए ड्रोन हमले के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई है। - [मानसा में होटलों पर पुलिस की बड़ी रेड, कई प्रेमी जोड़े मिले; कैफे की आड़ में चल रहा था खेल](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/major-police-raid-on-hotels-in/): शहर में कैफे की आड़ में चल रहे कुछ होटलों द्वारा स्कूल और कॉलेज की छात्राओं सहित प्रेमी जोड़ों को कमरे उपलब्ध कराए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को लेकर शहरवासियों द्वारा मानसा पुलिस पर सवाल भी उठाए जा रहे थे। - [कनाडा में अमृतसर की बेटी की गोली मारकर हत्या, VIDEO CALL पर भाई से बोली- ‘शरण आ गया’](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/amritsargirlshot-dead-incanada/): मृतका के पिता हरभजन सिंह ने रोते हुए बताया कि नवनीत करीब पांच वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे वर्क परमिट मिला और बाद में स्थायी निवास (PR) मिलने के बाद वह एक बैंक में नौकरी कर रही थी। करीब एक महीने पहले वह चार साल बाद अपने परिवार से मिलने अमृतसर आई थी। 27 जून को उसने अमृत छका और 29 जून को वापस कनाडा लौट गई। - [जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी सफलता: विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े 2 शूटर गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद**](https://akhandkesari.com/punjab/the-jalandhar-police-commissionerate/): जालंधर:** एंटी-गैंगस्टर अभियान के तहत जालंधर पुलिस कमिश्नरेट को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS), डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों (PPS), एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी (IPS) और एसीपी डिटेक्टिव अमरबीर सिंह (PPS) के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ जालंधर के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर काम करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। - [जालंधर कल बंद नहीं! वाल्मीकि समाज का ऐलान, होगा बड़ा विरोध-प्रदर्शन](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/jalandhar-will-not-be-shut/): संस्थाओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई को पंजाब बंद के आह्वान के तहत जालंधर में अलग से कोई बंद नहीं रहेगा। इसके बजाय शहर में केवल एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ संगठनों की ओर से पंजाब बंद की खबरें प्रसारित की जा रही हैं, लेकिन जालंधर के लोग पहले ही 27 जुलाई को बंद का समर्थन कर चुके हैं। इसलिए 30 जुलाई को जालंधर में किसी भी तरह का बंद नहीं रखा जाएगा। - [PU छात्रा की मौत पर बड़ा एक्शन : 2 इंजीनियर सस्पेंड, नई VC नियुक्त; परिवार को ₹16 लाख मुआवजा](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/majoractionfollowing-pustudent/): बता दें कि मंगलवार को यूनिवर्सिटी में करंट लगने से ज्योति की मौत हो गई थी। इसके बाद स्टूडेंट्स ने वाइस चांसलर (VC) के ऑफिस का घेराव कर हंगामा किया। देर रात तक चले हंगामे के बीच ही ज्योति के परिजन भी PU पहुंच गए। उनके साथ चली लंबी बातचीत के बाद PU प्रशासन ने मृतका के भाई को नौकरी और परिवार को मुआवजे के तौर पर 16 लाख रुपए देने का आश्वसन दिया। - [सफाई सेवकों को बड़ी सौगात : 5 साल की सेवा पूरी होते ही होंगे नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन](https://akhandkesari.com/punjab/chandigarh/major-boon-for-sanitation-workers-to/): चंडीगढ़- पंजाब सरकार ने सफाई सेवकों को बड़ी राहत देते हुए पांच साल की सेवा पूरी कर चुके अनुबंधित कर्मियों को नियमित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस ने इसकी जानकारी दी। बैंस ने बताया कि सभी नगर निकायों की ओर से सदन की बैठक में प्रस्ताव पास कर स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा। विभाग तुरंत इसकी मंजूरी देगा। उन्होंने कहा कि अनुबंध पर पांच साल पूरे कर चुके सफाई सेवकों के साथ वर्ष 2021 में अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सभी निकायों को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवकों और सीवरमैनों को भी राहत दी जाएगी। जिन कर्मियों ने आउटसोर्स पर तीन साल की सेवा पूरी कर ली है उन्हें अनुबंध पर लिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक के बाद सभी मुद्दों पर लगभग सहमति बन गई है। वेतन में बढ़ोतरी एक अगस्त से लागू होगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। बाकी यूनियनों से भी अपील की गई है कि वे हड़ताल खत्म करें ताकि मानसून के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - [खड़गे पर कोर्ट सख्त : PFI-बजरंग दल बयान पर वारंट जारी, संगरूर कोर्ट में होगी पेशी](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/court-gets-tough-on-kharge/): खड़गे पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बजरंग दल की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन पीएफआई से की थी और कहा था कि सत्ता में आने पर वे इस संगठन पर प्रतिबंध लगा देंगे। - [नूरमहल में नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/youth-arrested-with-narcotic/): पुलिस ने मानवदीप सिंह के कब्जे से हल्के पीच रंग की 20 नशीली गोलियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत केस नंबर 95 दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। - [जालंधर में अवैध शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 126 बोतलें बरामद](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/police-crack-down-on-illegal-liquor/): जानकारी के अनुसार, पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के अंदर से अलग-अलग मशहूर ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी गई करीब 10 से 12 पेटियों से कुल 126 बोतलें शराब की मिलीं। - [बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा छापेमारी, भीख मांगती दो बच्चियों को छुड़ाया](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/raid-conducted-by-the-child-beggary/): जालंधर, 28 जुलाई । जिला स्तरीय बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान भीख मांगती दो बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों तथा जिला प्रोग्राम अधिकारी के निर्देशों के अनुसार प्रोजेक्ट जीवनज्योत 2.0 के तहत भीख मांगते बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए छापेमारी की गई थी, जिसके दौरान करीब 5 और 6 साल उम्र की दो बच्चियों को गीता मंदिर, मॉडल टाउन, जालंधर के पास से रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चियों को थाना डिवीजन नं. 6 में डी.डी.आर. करवाकर बाल कल्याण समिति, जालंधर में पेश किया गया और बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चियों को नारी निकेतन, जालंधर में शेल्टर दिया गया। - [पंजाब सरकार के प्रयासों से हर क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी : मोहिंदर भगत](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/government-school-students-are/): कैबिनेट मंत्री ने मेरिटोरियस स्कूल में 810 विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग जालंधर। पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज यहां सीनियर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटते हुए कहा कि पंजाब सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों से सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे है। उन्होंने इस अवसर पर मेरिटोरियस स्कूल के 21 विद्यार्थियों, जिन्होंने नीट परीक्षा पास की है, को बधाई भी दी। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ अति-आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके। इसके अलावा विद्यार्थियों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को निखारने, उसे बेहतर शिक्षा, आवश्यक सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों का पढ़ाई की ओर रुझान और बढ़ने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मेहनत से जिंदगी में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर स्कूल के 810 विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए। इस अवसर पर प्रिंसिपल राजीव हांडा, एजुकेशन इंचार्ज जालंधर पश्चिमी संजीव भगत और अन्य हस्तियां भी मौजूद थी। - [SIR 2026 का 100 प्रतिशत घर-घर सर्वे समय से पहले पूरा करने वाले 32 बीएलओ को जालंधर के DC ने किया सम्मानित](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/jalandhar-dc-honors-32-blosfor/): जालंधर- जालंधर के डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने मतदाता सूचियों के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR)-2026 अभियान के तहत 100 प्रतिशत घर-घर सर्वे का काम समय से पहले पूरा करने वाले 32 बूथ लेवल अफसरों (BLO) को सम्मानित किया है। - [जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आपराधिक मामले में शामिल मुख्य आरोपियों सहित दो नाबालिग काबू, दातार और मोटरसाइकिल बरामद**](https://akhandkesari.com/punjab/jalandhar/major-action-by-jalandhar-2/): *जालंधर, 27 जुलाई 2026:** शहर में हिंसा और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS), एडिशनल पुलिस कमिश्नर (जोन-1) अकरशी जैन (IPS) और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा (IPS) के दिशा-निर्देशों पर जालंधर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ इंस्पेक्टर साहिल चौधरी की निगरानी में पुलिस टीम ने पुराने आपराधिक मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - [AAP पंजाब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जगरूप सिंह सेखवां बने प्रदेश उपाध्यक्ष](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/major-organizational-reshuffle/): चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां को पंजाब इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष (स्टेट वाइस प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने जालंधर नॉर्थ, फतेहगढ़ चूड़ियां और पट्टी विधानसभा क्षेत्रों में नए हलका प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की  है। - [एसआईआर-2026: जालंधर में शत-प्रतिशत घर-घर सर्वे पूरा करने वाले 32 बीएलओ सम्मानित, डिप्टी कमिश्नर ने बांटे प्रशंसा पत्र**](https://akhandkesari.com/punjab/sir-2026-100-in-jalandhar/): विशेष गहन संशोधन (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए जालंधर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला चुनाव अधिकारी वर्जीत वालिया ने एसआईआर-2026 के अंतर्गत शत-प्रतिशत (100%) घर-घर सर्वे का काम समय से पहले पूरा करने वाले 32 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। - [“फरीदकोट मॉडर्न जेल में बड़ा खुलासा: अर्श डल्ला गैंग के गुर्गे से मिला मोबाइल, सर्च ऑपरेशन में 4 फोन जब्त”](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/major-revelation-at-faridkot/): इन तीनों के कब्जे से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों शिकायतों के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने जेल एक्ट के तहत चारों हवालातियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। - [“PU कैंपस में दर्दनाक हादसा: हॉस्टल से निकलते ही करंट की चपेट में आई PhD स्कॉलर, मौके पर मौत”](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/tragic-accident-on-pu-campus/): जब तक वह युवती को अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो चुकी थी। इसका पता चलते ही स्टूडेंट्स भड़क उठे। उन्होंने यूनिवर्सिटी के भीतर धरना लगा दिया है। मरने वाली युवती हरियाणा की रहने वाली थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुरूआती जांच में इसे करंट लगने से मौत माना जा रहा है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। - [LADC हड़ताल पर हाईकोर्ट का सख्त संदेश : दबाव में नहीं झुकेगी अदालत, न्याय व्यवस्था नहीं होगी ठप](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/high-courts-stern-message-on/): कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पिछले 27 दिनों से पंजाब की जिला अदालतों का कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। इसके कारण आम लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। अदालत ने टिप्पणी की कि कुछ वकील अदालतों का काम रोककर न्यायिक व्यवस्था पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अदालत ऐसे किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी। - [उत्तराखंड जाने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर: 9 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, प्रशासन सतर्क**](https://akhandkesari.com/news-2/read-this-important-information-before/): नई दिल्ली, 28 जुलाई:** अगर आप उत्तराखंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को राज्य के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, हिमालयी राज्य के बाकी जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भारी बारिश से यातायात और आम जनजीवन में कम से कम रुकावट आए। - [जालंधर में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम: कमिश्नरेट सीमा में 25 सितंबर तक आदेश प्रभावी](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/major-move-regarding-law-and/): जलंधर- पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की सीमा के अंदर आने वाले इलाके में प्रीगेबालिन कैप्सूल (Pregabalin Capsules), गैबापेंटिन कैप्सूल (Gabapentin Capsules) और एनाफोर्टन इंजेक्शन (Anafortan Injection) बिना लाइसेंस रखने, मंजूरशुदा मात्रा से अधिक रखने/बेचने, बिना बिल और रिकॉर्ड के खरीदने/बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह आदेश 25.09.2026 तक लागू रहेगा। - [गांव पदियाणा, खियाला, बजूहां कलां, बजूहां खुर्द और कबूलपुर में दिखाई गई विशेष दस्तावेजी फिल्म](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/a-special-documentary-film-was/): जालंधर- पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे साल चलने वाले प्रोग्रामों की श्रृंखला के तहत जिले के गांवों में गुरु जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित विशेष दस्तावेजी फिल्म दिखाई जा रही है। बीती शाम डॉक्यूमेंट्री वैन जिले के गांव पदियाणा, खियाला, बजूहां कलां, बजूहां खुर्द और कबूलपुर पहुंची, जहां एलईडी स्क्रीनों पर विशेष दस्तावेजी फिल्म के माध्यम से बड़ी संख्या में गांववासियों और युवाओं को श्री गुरु रविदास जी के सर्व सांझीवाला, समानता, मानवता की भलाई, सत्य और भाईचारे के संदेश से अवगत करवाया गया। दस्तावेजी फिल्म में श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, सामाजिक सुधारों के लिए उनके योगदान, मानवीय मूल्यों को अपनाने, सामाजिक बराबरी, सेवा और मेहनत के संदेश को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। इस मौके पर गांववासियों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं और उपदेशों को आम लोगों, खासकर युवाओं तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की बाणी आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती है, जिससे समाज में समानता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को और मजबूती मिलेगी। - [अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त: 4 गिरफ्तार, 2 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल बरामद](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/drug-and-arms-smugglingnetwork/): अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पाकिस्तान में बैठे तस्करों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था। ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से भेजी गई हेरोइन और हथियारों की खेप को यह गिरोह भारतीय सीमा में एकत्र करता था और फिर उसे अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाने का काम करता था। - [जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने की 345 लावारिस और जब्त वाहनों की नीलामी, पारदर्शिता के साथ पूरी हुई प्रक्रिया**](https://akhandkesari.com/punjab/jalandhar-police-commissionerate-of/): अखंड केसरी ब्यूरो :- पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा नियमानुसार लंबे समय से लावारिस और पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों की सफल नीलामी आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त श्री सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों तथा एडीशनल पुलिस कमिश्नर (ADCP Traffic) गुरबाज़ सिंह (PPS) व असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP Traffic) अजय सिंह (PPS) की देखरेख में यह नीलामी प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 को पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5, कमिश्नरेट जालंधर में संपन्न हुई। संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और कानूनी नियमों के तहत संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। - [जलालाबाद में बड़ा हादसा टला: बच्चों से भरी स्कूल वैन खेत में पलटी, ग्रामीणों ने बचाईं जानें](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/major-tragedy-averted-in/): घटना के समय वैन के पीछे आ रहे युवक दीपू दौधी के अनुसार, आगे चल रही वैन अचानक असंतुलित होकर खेत में गिर गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में वैन चालक का हाथ गाड़ी के नीचे फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। - [कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गोल्ड मेडल, भारत को मिले 2 सिल्वर भी**](https://akhandkesari.com/sports/commonwealth-games-2026-mirabai-chanu/): आइज़ोल, 27 जुलाई (SHABD):** ग्लॉस्गो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2026) में भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए देश के लिए पहला स्थान हासिल किया। - [जालंधर में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार : चंडीगढ़ मार्का की 37 पेटियों सहित ड्राइवर दबोचा](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/major-crackdown-on-liquor/): आबकारी विभाग की टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक संदिग्ध गाड़ी के जरिए शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों को गाड़ी के संभावित नंबरों की जानकारी भी साझा की गई थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार देर रात आबकारी विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह और उनकी टीम ने जालंधर के व्यस्त माता रानी चौक के पास नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध गाड़ी वहां पहुंची, टीम ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी। - [पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी IED समेत गिरफ्तार; ISI और विदेशी हैंडलर चला रहे थे मॉड्यूल**](https://akhandkesari.com/punjab/major-terror-plot-foiled-in-punjab/): चंडीगढ़/जालंधर:** मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (CI) जालंधर और जालंधर देहाती पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन में **बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI)** के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सीमा पार से आईएसआई (ISI) और विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे बीकेआई के एक प्रमुख संचालक को जालंधर से विस्फोटक सामग्री वाले **आईईडी (IED)** के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। - [पंजाब: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की बिजली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील**](https://akhandkesari.com/punjab/punjab-aam-aadmi-party/): बरनाला / जालंधर, 26 जुलाई:**आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर तुरंत काम पर वापस लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण आम जनता को भारी परेशानियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। - [27वें कारगिल विजय दिवस पर देश के 527 वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन: पंजाब के 65 सपूतों के सर्वोच्च बलिदान पर पूरे देश को गर्व**](https://akhandkesari.com/punjab/nation-on-27th-kargil-vijay-diwas/): अखंड केसरी ब्यूरो :- आज 27वें कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 527 अमर शहीद जवानों को कोटि-कोटि नमन किया गया। इन वीर सपूतों ने भारत की अखंडता, संप्रभुता और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए दुर्गम पहाड़ियों पर देश का तिरंगा फहराया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध की इस ऐतिहासिक गाथा में पंजाब का योगदान अविस्मरणीय रहा है, जहां के 65 जांबाज बेटों ने मातृभूमि की वेदी पर हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी इस अद्वितीय शहादत पर पूरे पंजाब ही नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र को गर्व है। - [जालंधर: पुलिस कमिश्नरेट को मिली बड़ी सफलता, महिला से सोने की चैन छीनने वाला स्नेचर गिरफ्तार**](https://akhandkesari.com/punjab/jalandhar-police-commissionerate/): जालंधर:** पुलिस कमिश्नर **श्री सतिंदर सिंह (IPS)** के निर्देशों और **श्री राकेश कुमार यादव (PPS, ADCP City-II)** व **श्री मनमोहन सिंह (PPS, ACP Model Town)** की निगरानी में जालंधर पुलिस द्वारा लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत **थाना डिवीजन नंबर 7** की पुलिस टीम (जिसका नेतृत्व **इंसपेक्टर रविंदर कुमार, SHO** कर रहे हैं) को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने महिला से सोने की चैन और पेंडेंट छीनने के मामले में आरोपी **राजन कुमार** पुत्र किश्न कुमार (निवासी: लकड़ दा आरा, मीठू बस्ती, जालंधर) को गिरफ्तार कर लिया है। - [जालंधर में 10 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ शुरू, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और विधायक बलकार सिंह ने किया उद्घाटन**](https://akhandkesari.com/punjab/10-new-aam-aadmi-clinics-in-jalandhar/): जालंधर:** पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में 100 नए आम आदमी क्लीनिक स्थापित करने की मुहिम के तहत जालंधर जिले में 10 नए 'आम आदमी क्लीनिक' की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर के सिद्धार्थ नगर, भार्गव नगर और स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में तीन नए क्लीनिकों का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नए क्लीनिकों के खुलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष कीमती भगत और सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित थे। - [BREAKING शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा : अभिजीत दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/breaking-education-minister/): जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने कहा- मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए। - [ऑपरेशन नोमैड हंट की बड़ी कामयाबी : इंडोनेशिया से पंजाब लाया गया गैंगस्टर जॉबन बिल्ला](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/operation-nomad-hunt-the/): यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के 'ऑपरेशन नोमैड हंट' के तहत की गई। करीब छह महीने तक चले इस विशेष अभियान में लगातार निगरानी, रणनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भारत लाया जा सका। - [कनाडा में ₹1160 करोड़ की ड्रग्स बरामद: 13 पंजाबी समेत 21 तस्कर गिरफ्तार ; कमर्शियल ट्रकों में छुपाकर कर रहे थे तस्करी](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/drugs-worth-%e2%82%b91160-croreseized/): कनाडा-  कनाडा और अमेरिका की एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 1.7 टन अवैध ड्रग्स जब्त की है और 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 13 पंजाबी मूल के बताए जा रहे हैं। - [जेन-Z का पंजाब में प्रदर्शन तेज: जालंधर में DC ऑफिस का घेराव; BKU उगराहां का ऐलान- किसान दिल्ली कूच करेंगे](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/gen-zprotestsintensifyinpunjab/): उधर, किसान संघ नेता जोगिंदर उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि वो 27 जुलाई को स्टूडेंट्स के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। स्टूडेंट्स का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। छात्रों की योजना DC ऑफिस के बाहर एकत्र होकर केवल प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपने की है। - [अमेरिका ने ईरान पर किए हमले, ट्रम्प ने और सैन्य कार्रवाई करने की दी चेतावनी**](https://akhandkesari.com/international/us-attacks-iran/): 25 जुलाई, नई दिल्ली:** शुक्रवार को अमेरिकी मिसाइलों ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तेहरान और यमन में उसके सहयोगी हूती विद्रोहियों के खिलाफ व्यापक सैन्य कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताई है। यह हवाई हमले अंतरिम युद्धविराम के टूटने के दो हफ्ते बाद हुए हैं, जिसका उद्देश्य संघर्ष को समाप्त करना था। - [गोराया हाईवे पर हादसा: टायर फटने के बाद खड़े कैंटर में जा घुसा तेल टैंकर, केबिन में फंसा चालक](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/accident-on-goraya-highway/): दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। इसके बाद गोराया पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो जेसीबी और हाइड्रा मशीनों को मौके पर बुलाया गया। लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद फंसे हुए चालक को कैबिन को काटकर सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। - [सुजानपुर में महिलाओं को रोजगार की सौगात: 18 वर्करों को नियुक्ति पत्र, 50 और को मिलेगा अवसर](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/employment-boost-for-women-in/): उन्होंने बताया कि आगामी 1 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पठानकोट के वाइट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिरकत कर रहे हैं। वहां वह एक विशाल कार्यक्रम में धार ब्लॉक, सुजानपुर, भोआ, पठानकोट और मुकेरियां से आने वाली करीब 25,000 लाभार्थी माताओं-बहनों की मौजूदगी में मंच से बटन दबाकर सीधे उनके बैंक खातों में 'माई भागो' (या सम्मान) योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। - [हिमाचल में दर्दनाक हादसा: लाहौल के कडू नाला में पहाड़ी गिरी, टैक्सी दबने से 13 की मौत](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/tragic-accident-in-himachal/): जानकारी के अनुसार उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। - [जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी से पहले दबोचे](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/major-crackdown-by-jalandhar-2/): जालंधर- जालंधर देहात पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए छह युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 30 बोर का एक पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में फिल्लौर थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - [NEET विवाद पर जालंधर में उबाल: DC कार्यालय के बाहर न्याय सत्याग्रह, छात्रों के समर्थन में धरना](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/uproar-in-jalandhar-over-neet/): रवीश राज शर्मा ने लोगों से इस मुद्दे पर आगे आने और युवाओं का साथ देने की अपील की। उन्होंने साफ किया कि यह 'न्याय सत्याग्रह' किसी खास राजनीतिक पार्टी के बैनर तले नहीं चलाया जा रहा है। यह पूरी तरह से एक सामाजिक पहल है, जिसका एकमात्र मकसद देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाना है। - [अबोहर के कॉलेज रोड पर अज्ञात बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध फायरिंग, छात्रों में दहशत का माहौल**](https://akhandkesari.com/punjab/unknown-miscreants-attacked-college-road/): शब्द (जलंधर, 24 जुलाई):** अबोहर के व्यस्त कॉलेज रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर अचानक फायरिंग कर दी। इस अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन इस वारदात के बाद कॉलेज के विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों के बीच भारी डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया है। - [आम आदमी पार्टी ने की पंजाब यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की घोषणा, नए चेहरों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारियां](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/aam-aadmi-party-announces-new/):  नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से अपने यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित इस नई सूची में ऊर्जावान और निष्ठावान युवा कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। - [अमेरिका का ईरान पर लगातार 13वें दिन भी हवाई हमला, ट्रम्प ने दी ‘बड़े सैन्य दंड’ की सख्त चेतावनी**](https://akhandkesari.com/international/americas-13th-consecutive-attack/): शब्द, नई दिल्ली, 24 जुलाई:** अमरीकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई जारी रखते हुए लगातार 13वीं रात भी हवाई हमले किए हैं। इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तेहरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों को "बड़े सैन्य दंड" (Major Military Punishment) की सख्त चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ट्रम्प का यह बयान लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दो सऊदी तेल टैंकरों पर किए गए हमले के बाद आया है। ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि जहाजों और कार्गो को हुए किसी भी नुकसान की भरपाई के लिए अमेरिका, वाशिंगटन के नियंत्रण या कब्जे में मौजूद ईरानी संपत्तियों और पैसों का इस्तेमाल करेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US Central Command) ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि उसने ईरान के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिकी सैन्य अभियानों के जवाब में ईरान ने उन पड़ोसी अरब देशों पर भी हमले शुरू कर दिए हैं जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी मिसाइल सिस्टम, हथियारों और ईंधन भंडारण स्थलों के साथ-साथ कुवैत में अमेरिकी सैन्य चौकियों को निशाना बनाया है। जॉर्डन की सेना के अनुसार, उन्होंने बीते दिन चार ईरानी मिसाइलों और छह ड्रोनों को हवा में ही रोक दिया, जबकि एक मिसाइल गैर-आबादी वाले क्षेत्र में जाकर गिरी। उधर, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि उन्होंने शलमचेह सीमा पार हमले के जवाब में कुवैत के अल-अदीरी बेस पर स्थित अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर यूनिट पर हमला किया है। हालांकि, इस हमले में अमेरिका या कुवैत की ओर से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। - [जालंधर पुलिस का समाधान कैंप सफल: सभी थानों में 550 से ज्यादा शिकायतों का निपटारा, SSP हरविंदर सिंह विरक की पहल का असर](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/jalandhar-polices-grievance/): एसएसपी स. हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इन 'समाधान कैंपों' में पुलिस अधिकारियों ने लंबित शिकायतों और दरखास्तों पर गंभीरता से सुनवाई की। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नागरिकों को अपनी जायज समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। - [कनाडा में पंजाबी युवती की दर्दनाक हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटा, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/tragic-murderof-a-youngpunjabi/): मृतका की पहचान दमनप्रीत कौर (23) के तौर पर हुई है। वह लुधियाना में समराला के गांव लाल कलां की रहने वाली थी। वहीं आरोपी रितेश (22) दिल्ली का रहने वाला है। उस पर सेकेंड डिग्री मर्डर के जार्ज लगाए गए हैं। पिता ने 5 साल पहले जमीन बेचकर लेकर दमनप्रीत को कनाडा भेजा था। पिता गुरुद्वारे में पाठी हैं। - [संसद के मानसून सत्र का 5वां दिन: लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने और राज्यसभा में ‘राष्ट्र-गौरव अपमान निवारण’ बिल पर होगी चर्चा**](https://akhandkesari.com/national/5th-day-of-monsoon-session-of/): अखंड केसरी ब्यूरो :- संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा में कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026' को चर्चा और पारित करने के लिए सदन में पेश करेंगे। यह नया विधेयक पूर्व में लाए गए अध्यादेश का स्थान लेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित न्यायाधीशों की कुल संख्या को 34 से बढ़ाकर 38 करना है। - [26 दिनों के अनशन के बाद सोनम वांगचुक ने समाप्त की भूख हड़ताल, केंद्रीय मंत्रियों और लेह-लद्दाख के नेताओं की मौजूदगी में लिया फैसला**](https://akhandkesari.com/national/sonam-after-26-days-of-hunger-strike/): अखंड केसरी ब्यूरो :- प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और अपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त किया। वांगचुक ने स्पष्ट किया कि लंबी बातचीत, विचार-विमर्श और देश में किसी भी प्रकार की हिंसा या अप्रिय स्थिति की आशंका को टालने के उद्देश्य से उन्होंने यह कदम उठाया है। - [बरनाला लाठीचार्ज पर पंजाब SC आयोग का बड़ा एक्शन: स्वत: संज्ञान लेकर SSP को नोटिस, 3 मामलों में मांगी रिपोर्ट](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/punjab-sccommission-takesmajor/): आयोग की ओर से बरनाला के एसएसपी, जालंधर ग्रामीण के एसएसपी और शहीद भगत सिंह नगर के डिप्टी कमिश्नर से जवाब मांगा गया है। - [पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए : मोहिंदर भगत](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/punjab-government-has/): कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा में विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे विकास कार्यों के लिए स्कूल को 30 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान जालंधर/ 23 जुलाई  पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाने की मुहिम के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा में 11वीं और 12वीं कक्षा की विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए जहां बुनियादी ढांचे को मजबूत करके और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करके सरकारी स्कूलों की सूरत बदली है, वहीं शिक्षकों को विदेशों से ट्रेनिंग दिलवाई है। श्री भगत ने कहा कि स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए उठाए गए क्रांतिकारी कदमों के कारण आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफल, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा भेजी गई आर.ओ. और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी स्कूल को समर्पित की। इससे पहले प्रिंसिपल सोनिया धवन ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया और स्कूल की नुहार बदलने के लिए किए गए प्रयासों के लिए उनका अभार किया। इस मौके पर संजीव भगत, आप नेता गुरनाम सिंह, रणजीत कुमार, सरबजीत कौर, गुरदर्शन और अध्यापक प्रवीन बाला, गुरप्रीत सिंह, त्रिप्ता भाटिया, सरोज बाला तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। - [अमृतसर में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 40 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्कर दबोचे](https://akhandkesari.com/akhand-kesari-news/drug-syndicate-busted-in-amritsar/): पहली कार्रवाई अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र में और दूसरी कार्रवाई ब्यास थाना क्षेत्र में की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। ## Pages - [Player Stats](https://akhandkesari.com/player-stats/) - [Match Detail](https://akhandkesari.com/match-detail/) - [Matches](https://akhandkesari.com/matches/) - [Series](https://akhandkesari.com/series/) - [Grievance Redressal](https://akhandkesari.com/grievance-redressal/): At Akhand Kesari (https://akhandkesari.com), we are committed to maintaining the highest standards of journalistic integrity, accuracy, and fairness. We value your feedback and take your concerns seriously. If you have any grievances related to our content, practices, or any other aspect, please follow the grievance redressal process outlined below: - [Contact Us](https://akhandkesari.com/contact-us/): Contact Us - Akhand Kesari AkhandKesari.com - [Terms and Conditions](https://akhandkesari.com/terms-and-conditions/): Welcome to Akhand Kesari! - [Privacy Policy](https://akhandkesari.com/privacy-policy-2/): At Akhand Kesari, accessible from https://akhandkesari.com, one of our main priorities is the privacy of our visitors. This Privacy Policy document contains types of information that is collected and recorded by Akhand Kesari and how we use it. - [Disclaimer](https://akhandkesari.com/disclaimer/): If you require any more information or have any questions about our site's disclaimer, please feel free to contact us by email at akhandkesari@gmail.com. - [About Us](https://akhandkesari.com/about-us/): Welcome to Akhand Kesari AkhandKesari.com, your ultimate source for reliable and comprehensive Hindi news. We are dedicated to bringing you the latest and most relevant news stories, updates, and insights from across India and around the world. - [Akhand Kesari](https://akhandkesari.com/): Show More - [News](https://akhandkesari.com/news/) - [History](https://akhandkesari.com/history/): 1 - [My Saves](https://akhandkesari.com/my-saves/): Your saved stories will appear here! - [My Interests](https://akhandkesari.com/my-interests/): Add interests to personalize your feed - [My Feed](https://akhandkesari.com/my-feed/): The Latest News on Your Favorites - [Contact](https://akhandkesari.com/__trashed/): As we address the needs of our customers, email wait times may be longer than usual. In an effort to give you the best customer experience possible, we encourage you to take advantage of our phones. In most cases this is the fastest and easiest option. ## Ruby Templates - [Mobile Section](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=mobile-section): Top StoriesExplore the latest updated news! edit World Record: 5 साल के बच्चे की अविश्वसनीय उपलब्धि! 1 मिनट 35 सेकेंड में किया हनुमान चालीसा का पाठ, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित edit अमेरिका भारत से 6 मगरमच्छ और 6 घड़ियाल क्यों मांग रहा है? edit दूर करें भ्रम: रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी की तिथियां Stay ConnectedFind us on socials 2.1k Followers Like 61.1k Followers Follow 5.2k Followers Follow 16k Subscribers Subscribe - [JFU Search](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=jfu-search): No found posts, Please add a new post for this query or change the block settings: Edit Page - [JFU Blog](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=jfu-blog): Sandrine Charles wears an all-black outfit for new york fashion week. As a publicist, my look is usually all black - [JFU Author](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=jfu-author): No found posts, Please add a new post for this query or change the block settings: Edit Page - [JFU Archive](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=jfu-archive): No found posts, Please add a new post for this query or change the block settings: Edit Page - [JFU Footer](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=jfu-footer): Akhand Kesari Your go-to destination for top-notch Hindi news coverage that spans politics, business, tech, sports, and more. Stay informed, engage with a vibrant community, and explore a world of credible insights. Your trusted source for staying connected with what matters. - [JFU Categories](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=jfu-categories): No found posts, Please add a new post for this query or change the block settings: Edit Page - [Related](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=related): Uncover the stories that related to the post! - [JFU Header](https://akhandkesari.com/?rb-etemplate=jfu-header): होम देश दिल्ली हरियाणा हिमाचल पंजाब अमृतसर जालंधर लुधियाना चंडीगढ़ राजनीति व्यापार मनोरंजन सेहत धर्म खेल दुनिया अजब गजब Videos