हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई जा रही हैं। अब तक चार किसान जख्मी हो चुके हैं। अमृतसर के स्वर्ण सिंह टांग पर प्लास्टिक की गोली लगने से घायल हुए हैं।
पुलिस ने एक साथ किसानों पर 11 गोले दागे। अब तक कुल 21 गोले हरियाणा पुलिस की तरफ से दागे गए हैं। दो किसानों को चोट आई है।
पुलिस अब तक आंसू गैस के पांच गोले दाग चुकी है। इस दाैरान एक किसान जख्मी हो गया है। उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
हरियाणा की और से लगातार किसानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। माैके पर घोषणा भी की गई कि सरकारी संपत्ति का नुक्सान न करो, पुलिस कार्रवाई की जाएगी। किसान आगे बढ़ने को अडिग हैं।

Sign in to your account