Farmers Protest News Live Updates :  किसानों को रोकने के लिए एक साथ दागे गए 11 आंसू गैस के गोले, दागी प्लास्टिक की गोलियां, कई किसान घायल

Farmers Protest News Live Updates : पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। अब किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही। जानें सभी लाइव अपडेट

प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई जा रही हैं

हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई जा रही हैं। अब तक चार किसान जख्मी हो चुके हैं। अमृतसर के स्वर्ण सिंह टांग पर प्लास्टिक की गोली लगने से घायल हुए हैं। 

एक साथ दागे गए 11 गोले

पुलिस ने एक साथ किसानों पर 11 गोले दागे। अब तक कुल 21 गोले हरियाणा पुलिस की तरफ से दागे गए हैं। दो किसानों को चोट आई है। 

आंसू गैस के पांच गोले दागे गए, एक किसान घायल

पुलिस अब तक आंसू गैस के पांच गोले दाग चुकी है। इस दाैरान एक किसान जख्मी हो गया है। उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हरियाणा पुलिस कर रही वीडियोग्राफी

हरियाणा की और से लगातार किसानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। माैके पर घोषणा भी की गई कि सरकारी संपत्ति का नुक्सान न करो, पुलिस कार्रवाई की जाएगी। किसान आगे बढ़ने को अडिग हैं। 

किसान पुलिस के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

लोहे की कीलें लगाई गई

हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों को रोकने के लिए लोहे की कीलें लगाई गई हैं। यह कीलें सीमेंट में गाड़ रखी हैं ताकि गाड़ियां आगे ना जा सकें।

Share This Article
Leave a comment