राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंती पर दी शुभकामनाएँ, महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान”

- Advertisement -
Punjab Government

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंती पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने जीवन से न केवल भारत बल्कि समस्त विश्व को शांति, प्रेम और सहयोग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गांधी जी ने समाज में व्याप्त अशिक्षा, अस्पृश्यता, स्वच्छता की कमी जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक सुधारों के लिए अपनी आवाज़ उठाई। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए अपने संपूर्ण जीवन में प्रयास किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएँ और आदर्श हमें प्रेरित करते हैं कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें और सत्य, अहिंसा, पवित्रता तथा भाईचारे के मूल्यों को अपनाएं। इस अवसर पर, हम सभी गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें और देश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रयास करें।”

Share This Article
Leave a comment