पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘उमर अब्दुल्ला सरकार’ का बड़ा कदम; जम्मू-कश्मीर में 48 टूरिस्ट स्पॉट बंद

- Advertisement -
Punjab Government

J&K Tourist Spots Closed: पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य की ‘उमर अब्दुल्ला सरकार’ ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने  पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार (29 अप्रैल) को 80 पर्यटक स्थलों में से 48 को बंद कर दिया है।

J&K Tourist Spots Closed: पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य की ‘उमर अब्दुल्ला सरकार’ ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने  पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार (29 अप्रैल) को 80 पर्यटक स्थलों में से 48 को बंद कर दिया है। आने वाले दिनों में और भी स्थलों को बंद किया जा सकता है। अफसरों का कहना है कि स्थिति का जायजा लेने के बाद पर्यटक स्थलों को खोलने का फैसला किया जाएगा। ‘उमर अब्दुल्ला सरकार’  ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इसलिए किया बंद 

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। घाटी में सुरक्षा बलों का हाई अलर्ट है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने क दूषपथरी, कोकरनाग, डुक्सुम, सिंथन टॉर, अच्छाबल बंगस घाटी, मार्गन टॉप, तोसामैदान सहित 48 टूरिस्ट प्लेसेस को बंद कर दिया है।  सुरक्षा बलों ने गुलमर्ग, सोनमर्ग और लेक जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

फिर से रची जा रही साजिश!

सूत्रों के मुताबिक, घाटी में कुछ आतंकी छिपे हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। बदला लेने के लिए टीआरटी (The Resistance Front) संगठन फिर से हमले की साजिश रच रहा है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर पुलिस की खास टीमें और जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment