भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से  हराया : कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर जिताया, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया

- Advertisement -
Punjab Government
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 128 रन का टारगेट 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए।मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले टॉस के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले से ही दवाब बनाया और आखिरी तक पाकिस्तानी बैटर्स को उबरने का मौका नहीं दिया। साहिबजादा फरहान (40 रन) और शाहीन अफरीदी (33 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती के खाते में आया। भारतीय टीम की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन की पारियां खेलीं। जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए। सूर्या-तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की अहम साझेदारी हुई। पाकिस्तान से सईम अयूब ने तीनों विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम है और टीम के सुपर-4 में पहुंचने के चांस भी बढ़ गए। वहीं पाकिस्तान को अगले राउंड में एंट्री करनी है तो UAE के खिलाफ आखिरी मैच जीतना ही होगा।

Share This Article
Leave a comment