वेलिंगटन– 199 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल पर चौथा टी-20 शतक लगा दिया। वे 38 बॉल पर 113 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी ने 19 बॉल पर 45 रन बनाए। अभिषेक-वैभव ने 133 रन की साझेदारी की। भारत ने 30 बॉल में सबसे तेज 100 बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। कीवी टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों पर नाबाद 89, फिन एलन ने 40 और बेवॉन जैकब्स ने 39 रन बनाए

भारत ने पावरप्ले का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 118 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 113 रन बनाए थे।

