आम आदमी पार्टी विधायक पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार : थाने लाते वक्त फायरिंग की

- Advertisement -
Punjab Government

पटियाला। पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।  पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।

गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

Share This Article
Leave a comment