पंजाब के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट, तापमान में आई गिरावट**0

पंजाब प्रदेश
- Advertisement -
Punjab Government

IMD UPDATE:- पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से लेकर तेज़ बारिश तक हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। सबसे अधिक वर्षा बठिंडा जिले में रिकॉर्ड की गई, जहां 88 एमएम बारिश हुई।

पंजाब में शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश

फरीदकोट जिले में 43 एमएम, फाजिल्का में 24.5 एमएम, फिरोजपुर में 6 एमएम, और लुधियाना जिले में 3.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

 

लुधियाना के समराला में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पठानकोट का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 32.8 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का 32.7 डिग्री सेल्सियस और रोपड़ का 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने शुक्रवार को पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। गुरुवार की तरह, शुक्रवार को भी पंजाब के विभिन्न इलाकों में तेज और कुछ जगहों पर धीमी बारिश होने की संभावना है।

 

Share This Article
Leave a comment