जालंधर में नगर कीर्तन के पोस्टर फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बीएनएस की धारा 298 के तहत दर्ज किया मामला

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर कीर्तन के पोस्टर फाड़ने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर (पीपीएस) ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (आईपीएस) के निर्देशों और एडीसीपी-1 मुख्तियार राय की देखरेख में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

घटना 31 अक्टूबर 2026 की है, जब सुबह करीब 7:00 बजे सेंट्रल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के महासचिव सरदार गुरमीत सिंह बिट्टू को फोन पर सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगामी नगर कीर्तन के पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। शिकायत मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अजमेर लाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत एफआईआर नंबर 169 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी इनपुट जुटाकर आरोपी स्वतम सोनी पुत्र राजिंदर सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से घटना के पीछे के मकसद को जानने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है और मौके पर उसके साथ मौजूद अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

Share This Article
Leave a comment