चंडीगढ़ में नशा मुक्ति मोर्चा का विशेष प्रशिक्षण सत्र: मनीष सिसोदिया, बलतेज पन्नू व असित कुमार ने मुहिम तेज करने का दिया आह्वान

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर: पंजाब में नशे के खात्मे और जमीनी स्तर पर जन-जागरूकता को मजबूती देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ में नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में ‘आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, स्टेट मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू और स्टेट ऑब्जर्वर असित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं व अधिकारियों को अभियान में नई ऊर्जा भरने का आह्वान किया।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए दोआबा जोन के प्रभारी अतिन अग्निहोत्री ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सत्र में नशे पर प्रभावी ढंग से नकेल कसने के लिए संगठन को मजबूत करने, आपसी तालमेल सुधारने और जमीनी स्तर पर जनजागरण अभियान को धार देने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को नशा-मुक्त और सेहतमंद बनाने के संकल्प पर पूरी संजीदगी से काम कर रही है। गांवों व शहरों में बनाई गईं वार्ड डिफेंस कमेटियां और विलेज डिफेंस कमेटियां सीधे लोगों से संपर्क साध रही हैं और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के साथ-साथ सरकारी नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्रों में इलाज की सुविधाएं दिलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

अतिन अग्निहोत्री ने बताया कि जालंधर समेत पूरे दोआबा में प्रशासन और इन कमेटियों के समन्वित प्रयासों के बेहद सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं और आने वाले दिनों में इस मुहिम को और अधिक तेज किया जाएगा ताकि एक स्वस्थ व नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।

Share This Article
Leave a comment