जालंधर में भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, इन रास्तों पर जाने से बचें

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर में 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने जा रही भगवान वाल्मीकि जी की पावन शोभा यात्रा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने सुचारू यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और आम जनता की सुविधा के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना जारी की है। प्रस्तावित रूट प्लान के अनुसार, शोभा यात्रा 24 अक्टूबर को अली मोहल्ला से शुरू होगी और बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, टांडा चौक, माई हीरां गेट, सर्कुलर रोड, सब्जी मंडी चौक और पटेल चौक जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विभिन्न प्रमुख चौराहों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जिन मुख्य जगहों पर डायवर्जन रहेगा, उनमें वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबॉल चौक, दमोहरिया पुल (Domoria Pull), प्रताप बाग चौक, जीपीओ चौक, दोआबा चौक, अड्डा टांडा और अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग, स्काईलाक चौक, नामदेव चौक तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर चौक शामिल हैं। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, शोभा यात्रा के मार्ग व प्रभावित चौराहों पर जाने से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

Share This Article
Leave a comment