आरोपी की पहचान ओम प्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मकसूदां के नदनपुर का रहने वाला है और कुछ समय पहले ही दुबई से वापस लौटा था। जानकारी के अनुसार, घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान आरोपी ओम प्रीत सिंह अचानक घर में घुस आया। उसने आते ही लड़की मनप्रीत कौर पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मनप्रीत की मां पर भी उसने जानलेवा हमला किया। हमले के बाद युवक ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ACP बोले- आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच कर रहे
घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे। ACP करनैल सिंह के अनुसार, गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के परिजनों से पूछताछ चल रही है।


