मानसा– मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को आज (22 अक्टूबर) पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई। सभी विधायकों और स्पीकर ने 2 मिनट का मौन रखा।
इधर, मामले की जांच कर रही CBI टीम ने मानसा के रेस्ट हाउस में झोटा के पिता भीम सिंह, मां अमरजीत कौर और पत्नी मनप्रीत कौर से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। परिवार की CBI टीम से यह दूसरी मुलाकात थी। एक टीम झोटा की हत्या के आरोपी अश्विनी कुमार और उसे भागने में मदद करने वाले विपिन कुमार के घर पहुंची। यहां लोगों से पूछताछ की गई।
आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनका आज रिमांड खत्म हो रहा है। पुलिस पूछताछ के लिए अदालत से आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर ले सकती है।
हत्या के 10 दिन बाद भी झोटा का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उनकी डेडबॉडी मानसा के सिविल अस्पताल में रखी हुई है। परिवार और एक्शन कमेटी CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव का इस्तीफा समेत 10 मांगों को लेकर अड़ा हुआ।

