सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीजीपी गौरव यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बात की। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

साथियों के साथ घर के बाहर बैठे थे साहिल
जानकारी के मुताबिक अंगदपुरा मोहल्ले के रहने वाले साहिल जिंदल उर्फ लंबी (32) साथियों गगन, राघव और गोरा के साथ रविवार शाम लगभग 7:15 बजे अपने घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो आकर रुकी, जिसमें सवार युवकों के पास हथियार थे। उन्होंने पहले पता पूछा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
2 की हालत नाजुक, ICU में भर्ती
गोलियां लगते ही चारों युवक लहूलुहान होकर गिर गए और हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गगन (44) को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात साहिल जिंदल ने लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एसएसपी सरताज सिंह चाहल घटनास्थल पर पहुंचे
वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी सरताज सिंह चाहल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर अपने कब्जे में ले लिए।
DGP बोले- 5 आरोपी गिरफ्तार किए
मौके पर पहुंची डीजीपी गौरव ने कि इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। 5 आरोपियों पुनीत गाबा, किरण पाल सिंह, कुलविंदर सिंह, बलजीत कौर और जीवन सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
DGP ने कहा- गैंगस्टरवाद को बढ़ने नहीं देंगे
पुलिस अब वारदात में शामिल बाकी लोगों और आरोपियों की मदद करने वालों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी जांच की जा रही है। पंजाब में गैंगस्टरवाद और अपराध को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा।


