हादसा: एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग,

- Advertisement -
Punjab Government

शिवपुरी के पास एक एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। फिलहाल, पायलट सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया है। हालांकि, अब तक इस हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल होने की सूचना सामने आई है। हेलीकॉप्टर एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा। हेलीकॉप्टर जलकर खाक हो गया है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचने के बात कह रहे हैं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है।
Share This Article
Leave a comment