फिरोजपुर और मोगा कोर्ट कॉम्पलैक्स में मची अफरातफरी : बम से उड़ाने की धमकी; सेशन जज को भेजी मेल, कोर्ट कॉम्पलैक्स को खाली कराया,पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Punjab Government
 फिरोजपुर/मोगा – पंजाब के फिरोजपुर और मोगा में जिला कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे वहां दहशत का माहौल बन गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला एवं सेशन जज की मेल पर यह धमकी आई है। जिसके बाद कोर्ट कॉम्पलैक्स को खाली कराया जा रहा है। हालांकि यह मेल कहां से आई और किसने भेजी व इसमें क्या लिखा है, इसके बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

हालांकि एहतियात के मद्देनजर पार्किंग को भी खाली कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस की कई टीमें कोर्ट कॉम्लैक्स की जांच कर रही हैं। इससे पहले अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Share This Article
Leave a comment