फरवरी 2024 में वह दो अन्य पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं, हालांकि मार्च 2024 में वापस आम आदमी पार्टी में लौट आई थीं। अब पार्टी ने आगामी निगम चुनाव के लिए उनकी जगह नए चेहरे पर दांव लगाया है।

किस वार्ड से किसे उम्मीदवार बनाया
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक वार्ड नंबर 6 से तलविंदर सिंह, वार्ड नंबर 8 से सुखवंत कौर, वार्ड नंबर 13 से अंजू सेठी, वार्ड नंबर 14 से श्री राम जायसवाल, वार्ड नंबर 17 से बिंदु बाला गर्ग, वार्ड नंबर 19 से ललित मोहन, वार्ड नंबर 26 से सतविंदर कौर और वार्ड नंबर 34 से नरेंद्र भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
विजय बोले- पार्टी अपना मेयर बनाएगी
चंडीगढ़ AAP अध्यक्ष विजय पाल सिंह और प्रेम गर्ग ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करेंगे। नेताओं ने भरोसा जताया कि इस बार पार्टी नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी और लोगों के समर्थन से अपना मेयर बनाने में सफल होगी।
जरनैल बोले- लोगों के बीच रहने वालों को टिकट दी
पार्टी के सीनियर नेता जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत और रणनीति के साथ नगर निगम चुनाव में उतर रही है। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है, जो लोगों के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। चंडीगढ़ के लोग भाजपा के शासन से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य चंडीगढ़ को बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है। AAP जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और हर वार्ड में मजबूती से मुकाबला करेगी।
8 उम्मीदवारों की लिस्ट…



