जालंधर। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी की राज्य चुनाव समिति की घोषणा कर दी है।
भाजपा द्वारा जारी सूची में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, मनप्रीत बादल, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़ और श्वेत मलिक सहित कुल 19 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इन नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित समिति में सांसद, राज्यसभा सदस्य, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व डिप्टी स्पीकर और राष्ट्रीय महासचिव स्तर के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।
भाजपा का यह कदम पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को एक साथ चुनावी जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने का संकेत दिया है।


