जालंधर में 9 दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न, 6500 युवाओं ने दिखाया दमखम

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर के स्थानीय सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज में जिला प्रशासन के नेतृत्व में पिछले 9 दिनों से चल रही अग्निवीर भर्ती रैली 22 नवंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई, जिसमें 14 नवंबर से अब तक कुल 6500 उम्मीदवारों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे ने बताया कि प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कॉलेज परिसर के भीतर उम्मीदवारों को ठंड से बचाने और ठहरने के लिए विशेष रैन बसेरे बनाए गए थे, साथ ही पहले दिन महिला उम्मीदवारों के साथ आए परिजनों के ठहरने की भी अलग व्यवस्था की गई ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस न हो। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन रिफ्रेशमेंट और दोपहर के भोजन का भी विशेष प्रबंध रहा। भर्ती प्रक्रिया में सफल न हो पाने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अन्य वैकल्पिक अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो द्वारा मौके पर एक विशेष करियर काउंसलिंग काउंटर भी स्थापित किया गया था। रैली के सुचारू और सफल आयोजन के लिए सेना के अधिकारियों ने जिला प्रशासन, रोजगार ब्यूरो तथा सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रिंसिपल का विशेष आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment