हम अपने वादों से कभी पीछे नहीं हटते” – सीएम भगवंत मान; कहा- पंजाब के किसानों ने इस बार भी देश के भंडार में मांग से अधिक चावल दिया

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के किसानों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार अपने वादों से कभी पीछे नहीं हटती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब ने हमेशा पूरे देश का पेट भरा है और इस परंपरा को कायम रखते हुए हमारे मेहनती किसानों की बदौलत इस बार भी पंजाब ने केंद्रीय खाद्य भंडारण केंद्र को मांग से अधिक चावल दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में सिंचाई और बिजली व्यवस्था में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार द्वारा की गई निरंतर बिजली आपूर्ति, नहरों के अंतिम छोर (टेल) तक पानी पहुँचाने और खेतों में बिछाई गई पाइपलाइनों के कारण इस बार फसलों के लिए पानी की कोई कमी नहीं हुई, जिसका सीधा लाभ किसानों की बंपर पैदावार के रूप में सामने आया है।

Share This Article
Leave a comment