सांसद अमृतपाल की एक घंटे की मुलाकात खत्म : एक घंटा परिवार के साथ रहे, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

- Advertisement -

अमृतसर– पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 13 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें शामिल होने के बाद सांसद अमृतपाल सिंह को वापस असम जेल ले जाया जा रहा है। पंजाब पुलिस उन्हें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लेकर आई। उन्हें शुक्रवार को असम जेल से दिल्ली लाकर सेफ हाउस में रखा गया। इसके बाद शनिवार सुबह दिल्ली से अमृतसर लाया गया। अमृतसर से बुलेटप्रूफ गाड़ी में उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया गया। जहां करीब एक घंटे तक वह परिवार के साथ रहे।
अंतिम संस्कार स्थल पर जुटी भीड़ का अभिवादन करते हुए सांसद अमृतपाल। - Dainik Bhaskarअंतिम संस्कार स्थल पर जुटी भीड़ का अभिवादन करते हुए सांसद अमृतपाल।

इसके बाद उन्होंने दादी की अंतिम यात्रा में ट्रॉली पर सवार होकर हिस्सा लिया। अंतिम संस्कार की जगह पर पहुंचने के बाद समर्थकों ने अमृतपाल पर फूल बरसाए। अमृतपाल को असम जेल से अमृतसर लाने-ले जाने में करीब 10 लाख का खर्चा आया, जिसकी भरपाई परिवार ने की। अब उन्हें वापस असम जेल छोड़ा जाएगा।

अमृतपाल करीब पिछले साढ़े 3 साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के आरोप में गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत उन्हें सीधे असम ले जाया गया था।

Share This Article
Leave a comment