BREAKING NEWS : ASI की हत्या का हिसाब चुकता : मोहाली में पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी ढेर ; तरनतारन में ASI को मारी थी गोली

- Advertisement -

चंडीगढ़– तरनतारन में ASI इकबाल सिंह के मर्डर मामले में आरोपी का एनकाउंटर किया गया। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली के जीरकपुर स्थित KMG होटल के फर्स्ट फ्लोर में उसका एनकाउंटर किया। मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है।

11 अक्टूबर को नौशहरा पन्नुआं में इकबाल की हत्या की गई थी। आरोपी का नाम अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण बताया जा रहा है।

जीरकपुर के होटल में मुठभेड़ हुई।  - Dainik Bhaskarजीरकपुर के होटल में मुठभेड़ हुई।

ASI इकबाल सिंह, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।- फाइल फोटो
ASI इकबाल सिंह, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।- फाइल फोटो

ड्यूटी से लौटते वक्त मारी थी गोली इकबाल सिंह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात थे। वह 11 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे। जब वे नौशहरा से लोहका रोड स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर आए 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी

गोली लगने से एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे DIG संदीप शर्मा ने कहा था कि ASI को 2 गोलियां लगी हैं।

यह घटना 11 सितंबर को हुए मर्डर से जोड़ी गई थी। उस दिन इकबाल सिंह के भतीजे अजमीत सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी पुलिस एनकाउंटर के दौरान घायल हो गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गैंगस्टर डोनी बल ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी

गैंगस्टर डोनी बल ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोपी घनश्याम के नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट डाली गई।

Share This Article
Leave a comment