अमृतसर में नशे और हथियारों की बड़ी खेप बरामद: 17.638 किलो नशीला पदार्थ, 6 पिस्टल और 106 कारतूस मिले

भिंडी सैदा इलाके में ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन।
- Advertisement -

अमृतसर– अमृतसर में पुलिस व BSF ने अलग-अलग जगहों से हेरोइन, अफीम, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। सबसे बड़ी बरामदगी भिंडी सैदा इलाके में ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की रही। वहीं, लोपोके में भी हेरोइन और अफीम बरामद हुई।

भिंडी सैदा में बीएसएफ पोस्ट फतेहपुर के पास ड्रोन से भेजे गए 12 पैकेट बरामद किए गए। इनका कुल वजन 6 किलो 712 ग्राम हेरोइन था। मौके से ड्रोन भी बरामद किया गया।

लोपोके में एक मामले में 2 आरोपियों से 4 किलो हेरोइन और 800 ग्राम अफीम पकड़ी गई। इसी इलाके में लिंक रोड के पास एक अन्य मामले में 5 किलो हेरोइन बरामद हुई। लोपोके में ही एक अन्य आरोपी से 530 ग्राम अफीम भी पकड़ी गई।

मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए

घरिंडा में खेत से मिले पैकेट की जांच के दौरान 596 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, जंडियाला में 2 आरोपियों से 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

4 पिस्टल, 8 मैगजीन और 100 कारतूस जब्त

इसके अलावा, लोपोके इलाके में बीएसएफ की कार्रवाई के दौरान 4 पिस्टल, 8 मैगजीन और 100 कारतूस बरामद किए गए। इन मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment