पंजाब में भाखड़ा नहर पर पुल टूटा, दो ट्रक लटक गए: एक में लगी आग, पानी के तेज बहाव से मचा हड़कंप

- Advertisement -

पटियाला– पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। जिस वक्त गुरूवार तड़के पुल टूटा, उसके ऊपर से ट्रक गुजर रहे थे। पुल टूटने के बाद दोनों ट्रक धंसकर भाखड़ा नहर में ही लटक गए। यह इलाका समाना हलके के गांव पसियाणा में आता है।

वहीं भाखड़ा का पानी भी पुल टूटने से उसके ऊपर से बहने लगा है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन की बचाव टीमें व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोक दिया गया है। दोनों ट्रकों में कितने लोग थे और वे अभी कहां हैं, इसके बारे में भी सूचना नहीं मिल पाई है। हादसा तब हुआ जब ट्रक पुल से गुजरे और पुल के आखिरी कोने पर पहुंचे। जिस नेशनल हाईवे पर ये पुल टूटा, वह 2016 में बनकर तैयार हुआ था। उसी वक्त ये पुल भी बना था। करीब 10 साल बाद पुल के टूटने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में धंसे ट्रक।  - Dainik Bhaskarपटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में धंसे ट्रक।पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में एक ट्रक में आग लग गई।

टियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में एक ट्रक में आग लग गई।

एक ट्रक को लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई

जानकारी के मुताबिक पसियाणा गांव के पास हुआ हादसा। एक ट्रक को आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी बुलाई गई है। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।

नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में धंसे ट्रक।
नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में धंसे ट्रक।

पुल पर ट्रैफिक डायवर्ट किया, पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची

दूसरी तरफ के पुल पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। अभी तक जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

पटियाला में पुल पर हादसे के बाद नहर के पास लोगों की लगी भीड़।
पटियाला में पुल पर हादसे के बाद नहर के पास लोगों की लगी भीड़।

पिछले साल आई थी पुल में दरारें

जानकारी के अनुसार इस पुल पर पिछले साल कुछ दरारें आई थी। तब एनएचएआई ने इसे रिपेयर कर दिया था। पुल की लंबाई करीब 100 से 150 फीट है। पुल की पिछली बार मरम्मत कब हुई थी? इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।  लोगों का कहना है कि पुल पहले से जर्जर था और इसकी शिकायतें कई बार सिंचाई विभाग को दी गई थी।

हादसे के PHOTOS

लोगो की मदद से फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।
लोगो की मदद से फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।
पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में नहर किनारे खड़े लोग।
पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में नहर किनारे खड़े लोग।
पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में धंसे ट्रक।
पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर टूटे पुल में धंसे ट्रक।

Share This Article
Leave a comment