शहर में दिनदहाड़े हो रही लूट की इन वारदातों ने आम लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की गश्त के दावों के बीच बदमाश आए दिन राह चलते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा घटना एक रिहायशी इलाके की है, जहां बुजुर्ग महिला रोज की तरह किसी काम से घर से बाहर निकली थीं।
बाइक सवार होकर दो युवकों मे की स्नेचिंग
महिला जब गली से गुजर रही थीं, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला कुछ समझ पातीं, बाइक के पीछे बैठे लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने की बालियां खींच लीं।

महिला का कान फट गया
बालियां खींचने का झटका इतना तेज था कि बुजुर्ग महिला का कान फट गया और खून बहने लगा। दर्द से चीखती हुई महिला सड़क पर ही गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए बाहर दौड़े। खून से लथपथ हालत में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल कान पर 6 टांके लगाए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में बदमाशों की हरकत साफ दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर पुलिस बाइक के नंबर और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।


