अमृतसर– पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर कोर्ट ने एक दिन पैरोल दी है। वह 21 नवंबर को असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आएंगे। इस दौरान वह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
कोर्ट के फैसले से पहले ही उनकी पार्टी अकाली दल- वारिस पंजाब दे ने सांसद के 21 नवंबर को जेल से बाहर आने की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी थी। अप्रैल 2023 से अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हुआ था। परिवार ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है।
इससे पहले अमृतपाल को 14 नवंबर को 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी, लेकिन उन्हें जेल से बाहर नहीं लाया जा सका। जिसके बाद उनके वकीलों ने 21 से 23 नवंबर के लिए पैरोल देने की मांग की थी।


