स्कूल वैन हादसे के बाद मचा हड़कंप: बच्चों की सुरक्षा को लेकर भड़के अभिभावक, प्रिंसिपल पर निकाली नाराजगी

- Advertisement -

बरनाला– पंजाब के बरनाला में तपा-आलीके रोड पर सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। वैन में दशमेश पब्लिक स्कूल (ढिलवां) के बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, राहत की बात रही कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत तो जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन के देर से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की।

उनका आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए पेरेंट्स ने वैन ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे हटाने और बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन और कार। मौके पर पहुंचे पेरेंट्स - Dainik Bhaskarदुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन और कार। मौके पर पहुंचे पेरेंट्स

हादसे के बाद स्कूल टीचर्स व पेरेंट्स के बीच चल रही बहस।
हादसे के बाद स्कूल टीचर्स व पेरेंट्स के बीच चल रही बहस।

हादसे के बाद क्या हुआ, जानिए…

बच्चों से भरी वैन की कार से टक्कर

हादसा सुबह तपा-आलीके रोड पर हुआ। दशमेश पब्लिक स्कूल (ढिलवां) की बच्चों से भरी वैन जा रही थी। इसी दौरान उसकी एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वैन में बच्चे होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर तपा सिटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली। इस दौरान पेरेंट्स और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मौके पर जुटे लोग और पेरेंट्स।मौके पर जुटे लोग और पेरेंट्स।

एक घंटे बाद पहुंचे प्रिंसिपल-मालिक, पेरेंट्स भड़के

पेरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि इतने बड़े हादसे की सूचना मिलने के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना था कि बच्चों से जुड़ा मामला होने के बावजूद प्रबंधन ने तुरंत जिम्मेदारी नहीं दिखाई।

ड्राइवर को हटाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग

हादसे के बाद पेरेंट्स ने वैन ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठाए और उसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने स्कूल प्रशासन से बच्चों की आवाजाही के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और इस तरह की घटनाओं के लिए जवाबदेही तय करने को कहा।

Share This Article
Leave a comment