हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 20 दिन की पैरोल, चुनाव आयोग ने लगाई तीन कड़ी शर्तें”

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :-हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 20 दिन की पैरोल मिल गई है। चुनाव आयोग ने उनकी पैरोल याचिका को मंजूरी दी है, लेकिन इसके साथ तीन कड़ी शर्तें भी लागू की हैं। पहली शर्त यह है कि राम रहीम इस दौरान हरियाणा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दूसरी शर्त के तहत उन्हें किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। तीसरी शर्त के अनुसार, वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी चुनाव से संबंधित किसी गतिविधि में भाग नहीं ले पाएंगे। अगर इन तीनों में से किसी भी शर्त का उल्लंघन किया गया, तो चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उनकी पैरोल तुरंत रद्द कर दी जाएगी। चुनाव के मद्देनज़र इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे राजनीतिक माहौल पर किसी भी प्रकार के संभावित प्रभाव को रोका जा सके।

Share This Article
Leave a comment