हरियाणा के यूट्यूबर ध्रुव राठी ने AI से सिख गुरुओं का बनाया वीडियो: SGPC ने जताया एतराज

- Advertisement -
Punjab Government

हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी के नए वीडियो पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एतराज जताया है। ध्रुव ने रविवार रात को ‘बंदा सिंह बहादुर की कथा’ पर वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) से एनिमेशन बनाकर चलाया। साथ ही बंदा सिंह बहादुर को रॉबिन हुड बताया।

SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सिखों को अपना इतिहास जानने के लिए ध्रुव राठी की AI आधारित वीडियो की कोई आवश्यकता नहीं है। ध्रुव राठी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम का उचित सम्मान के साथ उल्लेख नहीं किया गया, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ध्रुव राठी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

वहीं विवाद बढ़ने पर ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर कहा…

सिख कम्युनिटी के लोगों का कहना है कि वीडियो में सिख गुरुओं को एनिमेशन में दिखाना गलत है। लोग सोशल मीडिया पर मुझे राय दे सकते हैं। इसके बाद मैं वीडियो डिलीट करूंगा या दूसरा एक्शन लूंगा।
Share This Article
Leave a comment