वक्फ संशोधन बिल पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का समर्थन, पारदर्शिता और न्याय की मांग

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- संसद में आज पेश होने वाले वक्फ संशोधन बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस बिल के समर्थन में अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा कि यह संशोधन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देशभर में मौजूद वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं, जहां अध्यक्ष और अधिकारी मिलकर इन संपत्तियों की बंदरबांट कर रहे हैं। मौलाना शहाबुद्दीन ने जोर देकर कहा कि वक्फ संपत्तियों का सही इस्तेमाल होना चाहिए ताकि मुस्लिम समुदाय को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन से मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे पारदर्शिता और न्याय की स्थापना होगी। मौलाना शहाबुद्दीन ने सरकार से अपील की कि नया वक्फ संशोधन बिल जल्द से जल्द लागू किया जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगे और वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह संशोधन मुस्लिम समाज के हित में है और इससे उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment