थानों पर हमले को लेकर अलर्ट : जालंधर के थानों में DIG नवीन सिंगला और एसएसपी जालंधर हरकमलप्रीत सिंह खख का औचक निरीक्षण

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर। पंजाब में जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला (IPS) आधी रात जालंधर देहात पुलिस के थानों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए और थानों में फाइलें चेक की। साथ ही थानों के सीसीटीवी सहित अन्य दस्तावेज चेक किए। इस दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद मुलाजिमों को डीआईजी ने देर रात प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। डीआईजी के साथ जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख भी मौजूद थे ।

इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। डीआईजी सिंगला ने थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला और एसएसपी जालंधर हरकमल प्रीत सिंह खख ने ये चेकिंग सब डिवीजन आदमपुर और करतारपुर में की गई थी। नाइट डोमिनेशन दौरान नाका संचालन, पुलिस स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक सुरक्षा उपायों का निरीक्षण किया गया।

थानों में हो रहे अटैक को लेकर अलर्ट पर है पुलिस

बता दें कि बीते कुछ दिनों में पंजाब पुलिस के करीब 10 थानों को ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुरी तरह से मुस्तैद रहने के लिए कहा है। उसी को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी जालंधर देहात सहित होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला फगवाड़ा में निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। डीआईजी ने कहा- हमारी फोर्स हर वक्त और हर तरह से सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment