कपूरथला हाईवे पर स्थित जालंधर कुंज के बाहर हुए हादसे में ट्रक-बस और कार आपस में भिड़ गए लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें एक पीआरटीसी की बस भी है, जिसमें सवारी बैठी हुई थी।
जालंधर/संवाद न्यूज
जालंधर में घनी धुंध के कारण सड़क हादसों का कहर भी शुरू हो गया। सोमवार सुबह जिले में दो सड़क हादसे हो
गए। कपूरथला हाईवे पर स्थित जालंधर कुंज के बाहर हुए हादसे में ट्रक-बस और कार आपस में भिड़ गए लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें एक पीआरटीसी की बस भी है, जिसमें सवारी बैठी हुई थी। ये हादसा भी घने कोहरे के कारण हुआ है। 
