गृह मंत्रालय ने सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया फैसला ; केजरीवाल की बरकरार रहेगी जेड प्लस सुरक्षा

- Advertisement -
Punjab Government

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में हैं। अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के होशियारपुर में हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कटौती नहीं होगी। पूर्व सीएम के पास पहले की तरह पूरा सुरक्षा काफिला रहेगा। केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है।

आईबी के इनपुट है कि केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों से जान का खतरा है। दिल्ली चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस की ओर से भी गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से यह इनपुट साझा किए गए थे। यहां तक की केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवानों की सुरक्षा टुकड़ी तैनात करने पर भी सियासी बवाल हुआ था।

Share This Article
Leave a comment