बजट अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, किसानों के मुद्दे पर किया वाॅकआउट

- Advertisement -
Punjab Government

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में टोकते हुए सरकार के बजट की रूपरेखा पर सवाल उठाया। बाजवा ने किसानों को डिटेन किए जाने और कर्नल के बेटे से मारपीट को लेकर मुद्दा उठाया।

चंडीगढ़ । बजट अभिभाषण के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आम आदमी क्लिनिकों में दवाओं की खरीद के लिए वर्ष 2025-26 में 200 करोड़ रुपये की खरीद का अनुमान है। साथ ही होशियारपुर, कपूरथला और मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके इलावा एसबीएस में भी मेडिकल कॉलेज का काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

खेल का बजट 200 से 850 करोड़ तक बढ़ा दिया गया है। सरकार 60 हजार खिलाड़ियों को खेल के उपकरण उपलब्ध कराएगी। राज्यपाल ने कहा कि एक हजार पदक विजेता खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इतनी ही खेल नर्सरी स्थापित की जा रही है। 21 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 3.44 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में टोकते हुए सरकार के बजट की रूपरेखा पर सवाल उठाया। बाजवा ने किसानों को डिटेन किए जाने और कर्नल के बेटे से मारपीट को लेकर मुद्दा उठाया।

हाथों पर काली पट्टी बांधकर आए कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपनी सीटों पर खड़े होकर राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के बजट और प्रदेश के मौजूदा हालात पर मुर्दाबाद के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जय जवान जय किसान के नारे लगाए।
मार्शल बुलाए गएनेता प्रतिपक्ष बाजवा और सभी विधायक वेल में पहुंचे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ते देख मार्शलों को बुलाया गया। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बायकॉट किया।

Share This Article
Leave a comment