भोपाल में NCB की बड़ी कार्रवाई:1800  करोड़ की ड्रग जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Punjab Government

Bhopal Crime : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग की बड़ी खेप पकड़ाई है। एनसीबी और गुजरात एटीएस ने एक फैक्ट्री में दबिश देकर 1800  करोड़ की ड्रग जब्त की है। इस दौरान दो आरोपी भी पकड़े गए हैं।

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग की बड़ी खेप पकड़ाई है। एनसीबी और गुजरात एटीएस ने एक फैक्ट्री में दबिश देकर 1800  करोड़ की ड्रग जब्त की है। इस दौरान दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। गुजरात एटीएस, दिल्ली एनसीबी ने भोपाल के बागरोदा पठार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में दबिश दी है। कटारा हिल्स क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में करोड़ों की ड्रग्स बरामद होने से दिल्ली तक हड़कंम मच गया। लेकिन भोपाल पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने लिखा-

  • गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने X पर पोस्ट कर  गुजरात एटीएस और एनसीबी (ऑपरेशन) दिल्ली को बधाई दी है। कहा ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में यह बड़ी जीत है।
  • गृह मंत्री हर्ष संघवी ने आगे बताया कि हाल ही में उन्होंने भोपाल स्थित फैक्ट्री में छापेमारी कर एमडी और एमडी में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की है। दोनों की कीमत ₹1814 करोड़ रुपए है।

Share This Article
Leave a comment