लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

रायपुर, 13 अगस्त 2026: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले महीने की बीस तारीख से शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान 25 दिनों में लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। सदन में कई विधायी और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चाएं हुईं। इस दौरान लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक-2026, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन विधेयक 2026, अधिकरण सुधार विधेयक 2026, कराधान और अन्य विधि संशोधन विधेयक 2026, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम संशोधन विधेयक 2026 और केरल नाम परिवर्तन विधेयक 2026 सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। हालांकि सत्र के दौरान नीट पेपर लीक, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर कार्यवाही में बार-बार बाधा आई।

Share This Article
Leave a comment